रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय कुमार झा एवं अजय तिवारी ने बताया है कि नियमित कर्मचारियों को पूर्व में 17% महंगाई भत्ते में 5% इजाफा करते हुए 22% महंगाई भत्ता 1 मई 22 से दिए जाने का आदेश जारी किया गया था। वर्तमान में प्रदेश के नियमित कर्मचारियों को 6% महंगाई भत्ता वृद्धि करते हुए 1 अगस्त 22 से 28% महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश वित्त विभाग द्वारा प्रसारित किया गया है। नेता द्वय ने बताया है कि आज जारी आदेश में अब प्रदेश के पेंशनरों को परिवार राहत पेंशन के रूप में 28% महंगाई भत्ता 1 अगस्त 2022 से प्रदान करने संबंधी आदेश सतीश पांडे उप सचिव वित्त विभाग के हस्ताक्षर युक्त आदेश से प्रसारित कर दिया गया है। इस आदेश का वीरेंद्र नामदेव, चेतन भारती, शेख जुम्मन, अमीर सिंह गरेवाल, शालिक सिंह ठाकुर, सीएल दुबे प्रमोद तिवारी, के व्ही आयंगर, संतोष सिंह ठाकुर, आदि नेताओं ने वृद्धा अवस्था में भोजन वस्त्र व चिकित्सा के लिए सीनियर सिटीजन बुजुर्गों को राहत मिलेगा।
