Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी से कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए NSUI सोशल मीडिया नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत….
  • Newsbeat
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी से कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए NSUI सोशल मीडिया नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत….

Purushottam Manhare September 17, 2022

रायपुर – कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” का आज 11वां दिन है, 11वें दिन की यात्रा शुरू हुई। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल व एनएसयूआई सोशल मीडिया के नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत (छत्तीसगढ़ से शामिल “भारत यात्री”) मौजूद रहे। यात्रा के दौरान आदित्य भगत ने राहुल गांधी जी से चर्चा करते हुए “भारत जोड़ो यात्रा” की अपार सफलता के लिए अग्रिम बधाई दी व उन्हें “भारत यात्री” बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।लगभग 1 घण्टे तक पैदल चलते हुए श्री राहुल गांधी ने श्री आदित्य भगत के साथ देश मे चल रहे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की, देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के बारे में भी चर्चा हुई, जिस पर श्री राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत प्रतिभा है, और जिस तरह से वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कार्य हो रहा है, और बेरोज़गारी दर लगातार गिर रही है, ये अपने आप मे एक बहुत बड़ा मॉडल है, इसी संदर्भ में मनरेगा पर भी चर्चा हुई, श्री गांधी ने मनरेगा पर कहा कि जिस प्रकार से मनरेगा ने इतने सालों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रखा है, अब समय आ गया है कि शहरी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी कोई विशेष व्यवस्था बनाई जाए। “न्याय योजना” के क्रियान्वयन के तौर पर राहुल गांधी चाहते हैं, की प्रति व्यक्ति को लगभग 6 हजार रुपये प्रतिमाह मिले। बेरोज़गारी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए श्री राहुल गांधी ने कहा कि जिस प्रकार से देश मे बेरोज़गरी बढ़ रही है, यह बहुत ही चिंतनीय है, इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी आज “Unemployment Day” भी मना रही है।

श्री आदित्य भगत ने कहा कि : अब समय आ गया है कि हर एक युवा को अपने सम्मान के लिए और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर आना होगा वरना उनके जीवन का जो हक है वो सारे हक छीनकर वर्तमान सरकार उद्योगपतियों को खुश करने में लगा देगी।

आपको बता दें कि आदित्य भगत सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी नेता के रूप में काफी लोकप्रिय हैं, बात युवाओं की हो या बुजुर्गों की आदित्य भगत का नाम हर आदिवासी के दिल में बसता है। आदित्य भगत एक आदिवासी नेता के रूप में अपनी एक अलग पहचान चुके हैं। हमेशा से ही आदिवासियों के हक के लिए आदित्य भगत लड़ते नज़र आए हैं, और लगातार आदिवासी अंचल में दौरा कर उनकी समस्याओं का समाधान भी करते रहते हैं।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 11 सितम्बर को केरल की सीमा में पहुंची। यह त्रिवेंद्रम, कोच्चि होते हुए 30 सितम्बर को कर्नाटक पहुंचेगी। यहां से मैसुरु, बेल्लारी होते हुए यात्रा आंध्र प्रदेश जाएगी। वहां से महाराष्ट्र के नांदेड़, जलगांव होते हुए मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद इंदौर से होते हुए राजस्थान के कोटा, दौसा, अलवर में यात्रा पहुंच जाएगी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर होते हुए दिल्ली, वहां से अम्बाला, पठानकोट और जम्मू होते हुए राहुल गांधी अन्य भारत यात्रियों सहित श्रीनगर पहुंचेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
Next कैबिनेट मंत्री का अम्बिकापुर दौरा, ट्रेन से उतरते ही स्वच्छता अभियान में सड़कों की सफाई करते दिखाई दिए मंत्री अमरजीत भगत….

Related Stories

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

June 5, 2026
किरंदुल में रोशनी की दोहरी व्यवस्था: रिंग रोड-4 अंधेरे में, कुछ इलाकों में तिरंगे रंग की झालरें चमक रही हैं
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल में रोशनी की दोहरी व्यवस्था: रिंग रोड-4 अंधेरे में, कुछ इलाकों में तिरंगे रंग की झालरें चमक रही हैं

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026
आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.