Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कैबिनेट मंत्री का अम्बिकापुर दौरा, ट्रेन से उतरते ही स्वच्छता अभियान में सड़कों की सफाई करते दिखाई दिए मंत्री अमरजीत भगत….
  • Latest
  • Newsbeat

कैबिनेट मंत्री का अम्बिकापुर दौरा, ट्रेन से उतरते ही स्वच्छता अभियान में सड़कों की सफाई करते दिखाई दिए मंत्री अमरजीत भगत….

Purushottam Manhare September 17, 2022

अम्बिकापुर – प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  अमरजीत भगत आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने अम्बिकापुर पहुँचे, स्वच्छता कार्यक्रम, आजीविका मिशन, दीक्षांत समारोह व जनसंवाद में शामिल हुए।

मंत्री श्री भगत रायपुर से अम्बिकापुर ट्रेन से पहुँचे, स्टेशन पहुंचते ही उन्हें जानकारी मिली की स्वच्छता अभियान कम्पनी बाजार में चलाया जा रहा है, मंत्री श्री भगत ने अपने काफिले का रूख कम्पनी बाजार की ओर मोड़ दिया, और स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होकर, सभी लोगों का उत्साह वर्धन किया।

इसके पश्चात मंत्री श्री भगत आजीविका मिशन के अंतर्गत पारस शहर स्तरीय संगठन द्वारा संचालित दीदी बर्तन बैंक के सदस्यों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद एक दिव्यांग युवक को देखकर मंत्री श्री भगत ने उससे मुलाकात की और वांछित सहायता की।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मंत्री श्री भगत पहुँचे, आयोजन में शामिल होकर अपना बीपी भी चेक करवाया व प्रमाण पत्र देकर सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया व उनके हौसले को सलाम किया, मंत्री श्री भगत ने कहा कि रक्त की आवश्यकता रोज बढ़ती जा रही है ऐसे में कैम्प का आयोजन लगातार होते रहने चाहिए रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए सभी को बधाई।

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जनशिक्षण संस्थान द्वारा शनिवार को राजमोहनी देवी भवन में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत तथा विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विभिन्न विषयों में कौशल प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मंत्री श्री भगत सरगुजा के नवनियुक्त एनएसयूआई अध्यक्ष निकेत चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए, मंत्री श्री भगत ने कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस परिवार की एक मजबूत कड़ी है, देश की असली ताकत युवा पीढ़ी ही है, मैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देता हूं और विश्वास जताता हूं कि वो सरगुजा के छात्रों के हक के लिए हमेशा लड़े।

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में मंत्री श्री भगत जिला कांग्रेस सेवादल की विस्तारित बैठक व ध्वज वंदन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसके साथ ही राजीव भवन में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र की जनता से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने समस्या तथा मांग से संबंधित लगभग 216 आवेदन मंत्री को दिए। मंत्री श्री भगत ने संबंधित विभागों को आवेदन के निराकरण के लिए तत्काल निर्देशित किया। इसी तरह कुल 18 लोगों को शिक्षा, ईलाज और स्वरोजगार के लिए 1 लाख 65 हजार रुपये का जनसम्पर्क सह स्वेच्छानुदान राशि प्रदान किया गया। इनमें तृतीय लिंग समुदाय के लोग भी शामिल हैं। व संगठन के साथियों और क्षेत्र के लोगों के साथ सार्थक बातचीत हुई। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री भगत का बड़ी आत्मीयता से स्वागत किया। इसके पश्चात विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा मन्दिर में पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी से कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए NSUI सोशल मीडिया नेशनल चेयरमैन आदित्य भगत….
Next स्वच्छतम शहर के रूप में पहचान दिलाने जुटा रायपुर

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.