रायपुर । 3 छत्तीसगढ़ एयर एनसीसी इकाई से वर्ष 2020 में *सी* प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद कैडेट सैयद कलामुद्दीन का चयन थल सेना में अधिकारी पद पर हुआ है ,जिनका प्रशिक्षण 1 अक्टूबर 2022 से ऑफीसर्स ट्रेंनिंग अकैडमी, चेन्नई में शुरू होगा आज एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिगेडियर आशीष कुमार दास( वी एस एम) ने उन्हें स्मृति उपहार दिया, बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सच्ची लगन,मेहनत के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है” कैडेट सैयद की स्कूली शिक्षा भारत माता स्कूल बिलासपुर तथा ग्रेजुएशन बीआईटी रायपुर से हुआ, साथ ही साथ उन्होंने दुर्गा महाविद्यालय से एयर एनसीसी में *सी* प्रमाण पत्र वर्ष 2020 में प्राप्त किया, एनसीसी में रहते हुए कैडेट सैयद ने अखिल भारतीय वायु सेना कैंप जोधपुर एवं एडवांस लीडरशिप कैंप आगरा में भी हिस्सा लिया था । फौज में भर्ती के लिए आयोजित सर्विस सिलेक्शन बोर्ड इलाहाबाद ने उन्हें इस पद हेतु चयनित किया। एयर एनसीसी के मुखिया विंग कमांडर रजत गुप्ता ने कहा कि यह एयर एनसीसी के लिए गर्व की बात है कि पिछले वर्ष हमारे 2 कैडेट्स ने फौज में अफसर बनने का मौका पाया है ,इस कार्यक्रम में ग्रुप मुख्यालय प्रशासनिक अधिकारी तथा कमान अधिकारी विंग कमांडर रजत गुप्ता ,एसोसिएट एनसीसी अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर विजय चौबे तथा एयर एनसीसी के कैडेट्स उपस्थित रहे ।
