रायपुर। शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जश्ने ईद मीलादुन्नबी 9 अक्टूबर बरोज इतवार को है। ईद मीलादुन्नबी के प्रोग्राम व जुलूस कुछ इस तरह है
1. 9.10.2022, दिन इतवार, ईद मीलादुन्नबी का मुख्य जुलूस सुबह 8 बजे बैजनाथपारा से शुरू होकर शहर का गश्त (पुराने रूट ) करता हुआ सीरत मैदान पहुँचेगा वहा परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी ।।






![]()


2. 10 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार दिन में 3 बजे से मस्तुरातों (महिलाओं) का प्रोग्राम।
3. 11,12 एवं 13 अक्टूबर 2022, रात 9 बजे से उलमाएकराम (धर्मगुरू) का प्रवचन ।
4. 14 अक्टूबर 2022, दिन शुक्रवार रात 9 बजे से मुशायरा।
5. 15 अक्टूबर 2022 दिन सनीचर, दिन में 10 बजे से बच्चों का प्रोग्राम शहीद स्मारक भवन मे |
6. 17 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार शाम 5 बजे से इज्तेमाई निकाह (विवाह समारोह) शहीद स्मारक भवन में।
उपर्युक्त कार्यक्रम सीरत मैदान बैजनाथपारा में होगा।
शहर सीरतुन्नबी कमेटी अपील करती है कि मोहल्लों की सजावट एक दिन पहले कर लें और झडिन्या व तोरन को प्रोग्राम के बाद ही निकाल लें, साथ ही मोहल्ले के सजावट में बिजली का इस्तेमाल होगा, उसके लिए बिजली विभाग से मीटर लिया जाए। जुलूस में आतिशबाजी, बीजे का बिलकुल इस्तेमाल न करें।
