Skip to content
September 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आयोग की समझाइश पर आयकर अधिकारी ने पत्नी को 17 हजार रुपये के साथ मकान किराया और बच्चियों के पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने हुआ तैयार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आयोग की समझाइश पर आयकर अधिकारी ने पत्नी को 17 हजार रुपये के साथ मकान किराया और बच्चियों के पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने हुआ तैयार

Purushottam Manhare October 7, 2022

*आयोग पहल पर पति अपने दो बच्चों सहित पत्नी को रखने हुआ तैयार आयोग से ही पत्नी और बच्चों को अपने साथ सम्मान लेकर गया*

रायपुर 7 अक्टूबर 2022/राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में सुनवाई की है।
आज एक प्रकरण में पति-पत्नी के दो बच्चे है जो वर्तमान में कक्षा तीसरी और केजी 1 में पढ़ रहे है जिनकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च अनावेदक पति वहन कर रहा है साथ ही अनावेदक ने स्वीकार किया कि पिछले चार माह से नियमित भरण-पोषण नहीं दिया हूं। आवेदिका के बैंक खाते में 90 हजार रूपये डालने की बात अनावेदक ने कही है। आवेदिका के पिता का कहना है कि उसमें कुछ पैसा उनका भी है आयोग द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश दिया कि दोनों बच्चियों के हित में दोनों पक्ष एकसाथ रहने के बारे में पुनर्विचार करें। चूंकि अनावेदक भोपाल में आयकर विभाग में पदस्थ है और आवेदिका रायपुर में दोनों बच्चियों के साथ रहती है। आयोग द्वारा अनावेदक को समझाइश दिया गया कि माह के अवकाश के दिनों में आवेदिका के घर आकर उनके साथ रहे और अपना सम्बंध सुधारने का प्रयत्न करें। अनावेदक ने आवेदिका को प्रतिमाह 17 हजार रूपये भरण-पोषण राशि के साथ 9 हजार रूपये मकान का किराया के साथ बच्चियों के स्कूल की पढ़ाई-लिखाई का खर्च नियमित रूप से वहन करेगा और आवेदिका दोनों बच्चियों के साथ अपने ससुराल में जाकर अपने संबंध सुधारने का प्रयास करेगी जिससे कि दोनों पक्षों के संबंध पुनः स्थापित हो सके और परिवार खुशहाल हो सके। इस प्रकरण को 6 माह की निगरानी में रखा गया है, जिससे इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।
एक अन्य प्रकरण में पिछले सुनवाई में अनावेदकगण को समझाइश दिया गया था कि अनावेदक पति और उनके पत्नी और बच्चों को बुलाकर उनके खाता बंटवारा करने हेतु ग्राम सभा आयोजित कर दोनों पक्षों के मध्य बंटवारा निष्पादित कराने के निर्देश दिये गये थे साथ ही दोनों पक्षों के मध्य आपसी समझौतानामा शपथ पत्र आयोग को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये थे जिस पर कार्यवाही करते हुये अनावेदकगण द्वारा आज सुनवाई में दोनों पक्षों के शपथ पत्र प्रस्तुत किये गये है। जिसके आधार पर इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण जो कांकेर जिले के सुनवाई में पति-पत्नी के आपसी समझौते का था जिसे कांकेर जिले के सुनवाई में पति-पत्नी को समझाइश दिया गया था कि आपसी संबंध सुधारते हुये एक साथ रहने के निर्देश आयोग द्वारा दिये गये थे जिस पर आज आयोग के समक्ष पति-पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ उपस्थित हुये और आपसी सुलहनामा का शपथ पत्र साथ में लाये थे। आयोग ने दोनों पक्षों को समझाइश दिया कि दोनों परिवार साथ में रहे और आयोग के निर्देश का पालन करे। पति अपने पत्नी और दो बच्चों को आयोग से ससम्मान लेकर गया और आवेदिका को अपने पति से अब किसी प्रकार से शिकायत नहीं होना बताया जिसके आधार पर इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमचो बस्तर क्लब का किया अवलोकन*
Next संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा निरन्तर 920वें दिनों से सुपोषण अभियान चलाते हुए सैकड़ों बेसहारे जरूरतमंदों एवं अस्पतालों में मरीज के परिजनों को निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य जारी*

Related Stories

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.