Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आम आदमी की कहानियों का जश्न मनाते हुए, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘ज्ञान-आधारित’ गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति – सीज़न 14’ ने शुरू किया ‘ये मंच ही ऐसा है’ अभियान
  • Latest
  • राष्ट्रीय

आम आदमी की कहानियों का जश्न मनाते हुए, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘ज्ञान-आधारित’ गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति – सीज़न 14’ ने शुरू किया ‘ये मंच ही ऐसा है’ अभियान

Purushottam Manhare October 13, 2022

रायपुर । सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रतिष्ठित ज्ञान-आधारित गेम शो, कौन बनेगा करोड़पति सबसे लंबे समय तक चलने वाला भारतीय टेलीविजन शो है, जो अपनी भव्यता और प्रतिभा से लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहा है और जीत रहा है। आम लोगों को एक खास मुकाम पर खड़ा करते हुए इस शो ने ज्ञान की शक्ति से सपनों को हकीकत में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सभी के द्वारा सराहा गया केबीसी अब अपने 14वें सीज़न में है, जिसने सभी क्षेत्रों के लोगों को गले लगाया और देश के कोने-कोने से कहानियां सामने रखीं, और दुनिया भर में एक प्रेरणा बन गया है। अपने 14वें सीज़न में इन असली हीरोज़ का जश्न मनाते हुए, इस शो ने एक अभियान शुरू किया है, जिसका नाम है ‘ये मंच ही ऐसा है’। इस अभियान में इस बात पर ज़ोर दिया जाएगा कि कैसे ये प्रतिष्ठित मंच कंटेस्टेंट्स के लिए अपनी कहानियां बताने और ये साबित करने का एक ज़रिया है कि यह ‘मंच’ जनता का है, जनता के लिए है और जनता के द्वारा है।

शो के प्रसिद्ध होस्ट मिस्टर अमिताभ बच्चन इस अभियान का चेहरा हैं। ये मुहिम इस बात पर रोशनी डालती है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने हमेशा उन लोगों के लिए एक प्रेरणा का काम किया है, जो अपने सपनों और आकांक्षाओं को उसी तरह से आगे बढ़ाना चाहते हैं, जैसा कंटेस्टेंट्स इस शो में करते हैं, और ज़िंदगी में सफलता हासिल करने की इच्छा रखने वालों को उम्मीद देते हैं। केबीसी ज्ञान को बढ़ावा देने और दर्शकों को ज्ञान की शक्ति दिखाने का प्रयास करता है, जो इसे बाकी रियलिटी टेलीविजन शोज़ से अलग बनाता है। ‘ये मंच ही ऐसा है’ अभियान कंटेस्टेंट्स को एक जोशीले, प्रतिभावान और ज्ञानवान भारत के विचार के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में पेश करता है।

7 अगस्त से शुरू हुए ‘केबीसी 14’ में पहले ‘धन अमृत’ विजेता, दिल्ली के आयुष गर्ग, नागालैंड के बहादुर डीजीपी रूपिन शर्मा, कानपुर के वेल्डर ऋषि राजपूत, सैन्य अधिकारी गिरीश टंडन और बेशक इस सीज़न की पहली करोड़पति, कोल्हापुर, महाराष्ट्र की प्यारी गृहिणी कविता चालवा जैसे कंटेस्टेंट्स ने हॉटसीट की शोभा बढ़ाई और भारी लोकप्रियता हासिल की। आम तौर पर चुने गए कंटेस्टेंट्स में ज्यादा से ज्यादा लोगों को हॉट सीट पर लाने के लिए हर शुक्रवार को स्पेशल सेग्मेंट – ‘प्ले अलॉन्ग शुक्रवार’ जोड़ा गया है, जिसने इस शो का आकर्षण और बढ़ाया है। यह शो वाकई लोगों का, यानी इस शो के वफादार दर्शकों का है। इस सीज़न में आगे यह शो अपने दर्शकों के साथ और ज्यादा तालमेल बनाने का वादा करता है, जहां ये आम लोगों से जुड़कर हर बार एक कहानी पेश करेगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की तैयारी युद्ध स्तर पर, 31 जनवरी 2023 तक 62 दिन होगी धान खरीदी
Next ग्रीन आर्मी द्वारा पेड़ो की छंटाई कार्य जारी

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.