छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज 5% प्रतिशत मंहगाई भत्ते बहाने संबंधित आदेश प्रसारित किया गया ।
इससे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों , अधिकारियो और कर्मचारियों को अब मंहगाई भत्ता 33 % मिलेगा ।
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय के शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा रमेंद्र नाथ मिश्र एवम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने भूपेश सरकार के द्वारा कर्मचारिहीत में कर्मचारियों को दीपावली पूर्व दीपावली की सौगात मंहगाई भत्ता 5% बढ़ाने का स्वागत करते हुए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देते हुए उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है ।
शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा रमेंद्र नाथ मिश्र एवम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन के साथ मांग करते हैं की वि, वि, के सभी सेवानिवृत शिक्षको , कर्मचारियों और अधिकारियों को सितंबर माह का पेंशन अभी तक नहीं मिला है यह पेंशन प्रत्येक माह नियमित कर्मचारियों के वेतन की भांति सभी पेंशन भोगियों को नियमित रूप से मिलें यह सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियो और कर्मचारियों को शक्त निर्देश प्रदान करे ताकि पेंशन भोगी कर्मचारियों को अपने लिए अपनी पत्नी की दवाई आदि के लिए परेशान ना होना पड़े ।
श्रवण सिह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र पूर्व सचिव पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ रायपुर
