Skip to content
September 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की*

Purushottam Manhare November 2, 2022

 

*धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है, सभी नोडल अधिकारी उर्पाजन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें: डॉ भुरे*

*सड़कों के मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

रायपुर 02 नवम्बर 2022/कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा कर आमजनों के हित एवं सुविधा से जुड़े कामों में तेजी लाने के निर्देंश दिए। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर से राज्य के सभी जिलों में धान खरीदी का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है, सभी नोडल अधिकारी उर्पाजन केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करें। उर्पाजन केन्द्रों में किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने ऑनलाइन टोकन व्यवस्था का प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने कहा कि वहा ड्रेनेज की भी व्यवस्था सुव्यवस्थित हो तथा धान का बारिश से बचाव सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान के अवैध परिवहनों एवं भंडारण पर कड़ी नजर रखे।

कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं पी.डब्लू.डी सहित सभी संबंधित अधिकारियों से जिले में सड़कों के दुरूस्तीकरण, मरम्मत, पेंच रिपेयर कार्यो की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए तथा कार्य में तेजी लाने कहा। उन्होंने कहा सड़कों के मजबूतीकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर श्री जयंत नहाता, अतिरिक्त कलेक्टर श्री एन.आर.साहू, अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई, श्री बी.सी.साहू सहित सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी और अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से समय-सीमा अंतर्गत निराकृत किए जाने प्रकरणों, स्लम पट्टों पर भूमि स्वामी अधिकार संबंधी आवेदनों का निराकरण, शासकीय भूमि का आबंटन, व्यवस्थापन, नजूल भूमि आबंटन/व्यवस्थापन एवं आबादी पट्टा को फ्री होल्ड करना, निकायों की संपत्ति विक्रय से प्राप्त आय की स्थिति, अवैध निर्माण का नियमितीकरण, आवासीय भूमि पर व्यवसायिक गतिविधियों का नियमितीकरण, व्यवसायिक भूखंडों का विकास एवं भूमि विक्रय आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। डॉ भुरे ने जनचौपाल और लोकसेवा गांरटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होंने अनुविभागवार प्रत्येक प्रकरणों की समीक्षा की।

कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल शक्ति मिशन, अमृत सरोवर, आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था, अधोसंरचना निर्माण कार्याे की भौतिक प्रगति, राजीव युवा मितान क्लब एवं गौठान समिति के गठन की प्रगति, नरवा तथा गौठानों के कामों को पूर्ण करने, लोगों को आजिविका के साधन उपलब्ध कराने, स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों के निराकरण, जिले में ग्रामीण राजस्व शिविर से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण, राजीव आवास योजना के प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों को लंबित आवेदनों पर शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनचौपाल से प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता से निराकरण करने कहा और मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

क

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous जीवन में अकलंक बनकर रहना,धन कमाना लेकिन धर्म नहीं बेचना : आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज
Next क्लीन इंडिया 2.0 का नेहरू युवा केंद्र ने किया विशाल समापन*

Related Stories

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026
मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*

September 27, 2026

Recent Posts

  • 214430281790489609
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

You may have missed

214430281790489609
  • Uncategorized

214430281790489609

September 27, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026
मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*

September 27, 2026

Recent Posts

  • 214430281790489609
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.