रायपुर – आज नगर पालिक रायपुर के संस्कृति विभाग अध्यक्ष एवं पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद श्री आकाश तिवारी ने स्वयं वार्ड 35 के तहत आने वाले विभिन्न मोहल्लों के क्षेत्र में नगर निगम सफाई मित्र के ड्रेस कोड में ग्लब्स पहनकर वार्ड के तहत आने वाली इंदिरावती कॉलोनी, गाँधी चौक, यादव पारा एवं अन्य मोहल्लों के लगभग 250 से अधिक घरों में पहुंचकर वार्ड के रहवासियों से डस्टबिन हाथ में लेकर निगम के सफाई वाहन में सूखा एवं गीला कचरा डाला एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाने अभियान चलाकर समस्त लोगों से सफाई मित्र को घर का गीला एवं सूखा कचरा पृथक – पृथक डस्टबिन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश का नम्बर 1:स्वच्छ शहर बनाने भागीदार बनने का आव्हान करते हुए स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया. निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री तिवारी ने नागरिकों से घर एवं दुकान का कचरा प्रतिदिन नियमित निगम के सफाई मित्र को डस्टबिन में सूखा एवं गीला कचरा रखकर पृथक – पृथक डस्टबिन में रखकर देने एवं कचरा किसी भी हालत में सड़क, नाली, तालाब में नहीं डालने एवं अपने मोहल्ले, वार्ड सहित राजधानी रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में पूरे देश में प्रथम स्थान दिलवाने में सहभागिता दर्ज करवाने का नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से आव्हान किया. संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री तिवारी ने वार्डवासियों से अनुरोध किया कि जिस दिन उनके घर, दुकान आदि में सफाई मित्र कचरा लेने नहीं पहुँचे, वे रामकी ग्रुप अनुबंधित एजेंसी के टोल फ्री नम्बर 18002709992 पर फोन लगाकर अपनी शिकायत तत्काल दर्ज करवाने एवं स्वच्छ वार्ड एवं नगर बनाने में सहभागिता दर्ज करवाने का कष्ट करें. इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 के प्रभारी जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री लोकेश चंद्रवंशी,जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव,जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री वीरेंद्र चंद्राकर सहित सम्बंधित निगम अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र कामगारगण उपस्थित थे.
