Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर का 5 दिवसीय ध्वजा महोत्सव 11 से, 3 दिन मूक पशु पक्षियों की जीव दया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर का 5 दिवसीय ध्वजा महोत्सव 11 से, 3 दिन मूक पशु पक्षियों की जीव दया

Purushottam Manhare April 10, 2023

*11 अप्रेल से घुमन्तु पशुओं के लिए हरी सब्जियों व चारा वितरण पखवाड़े का शुभारंभ*

*पक्षियों के लिए आधुनिक दाना पानी फ़ीडर का वितरण*

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी का 6 वां ध्वजा महोत्सव 11 से 15 अप्रेल तक मनाया जावेगा । जिसमें 3 दिनों तक जीव दया के प्रकल्प होंगे । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि मूक पक्षियों के लिए आधुनिक दाना फ़ीडर व पानी फ़ीडर व प्लास्टिक सकोरे का वितरण किया जावेगा । जिसे घर की छत पर या बाल्कनी में आसानी से रखा व टांगा जा सकता है और स्वच्छता के साथ पक्षियों के दाना पानी दिया जा सकता है । ट्रस्टी नीलेश गोलेछा व टीकम जैन ने बताया कि सर्वप्रथम 11 अप्रेल को अरिहंत हाईट्स के बाजू चम्पालाल गुंदेचा द्वारा संचालित सार्वजनिक पशु आहार गौशाला में घुमन्तु पशुओं के लिए हरी सब्जियां व चारा वितरण पखवाड़े का आरम्भ किया जावेगा । यहाँ पर आसपास क्षेत्र के सैकड़ों घुमन्तु पशु प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक स्वतः आते हैं व उनके लिए प्रतिदिन चारे की व्यवस्था रखी जाती है । अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि ध्वजा महोत्सव के अवसर पर पक्षियों के लिए नवीनतम दाना फ़ीडर का वितरण किया जावेगा । प्रथम चरण में 100 नग दाना फ़ीडर गुजरात से मँगाए गए हैं । ये आकर्षक व सुविधाजनक हैं , जिसका स्वच्छता के साथ उपयोग किया जा सकता है तथा इसमें रखे दाने खराब भी नही होंगे । इसके साथ में पानी रखने के लिए वॉटर फ़ीडर व प्लास्टिक के सकोरे वितरित किए जावेंगे । जिन्हें छत पर , बाल्कनी में या गार्डन में रखा जा सकता है । ट्रस्टी राजेश सिंघी व जय सांखला ने बताया कि 13 अप्रेल को भैरव सोसायटी व आसपास की कॉलोनी में घरों के सामने रखने हेतु कोटना लगाने रहवासियों को प्रेरित किया जावेगा , जिससे घरों में बचने वाली खाद्य सामग्री का उपयोग हो सके व गर्मियों में गाय , सांड़ , कुत्तों के लिए पीने का पानी सुलभ हो सके । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी की ध्वजा निमित्ते 14 अप्रेल को 18 अभिषेक पूजन रखा गया है व रात्रि 8 बजे से विमल महिला मण्डल व विमल विंग्स की प्रस्तुति झूमो नाचो ग़ावो। ध्वजा महोत्सव मनाओ का आयोजन होगा । 15 अप्रेल को प्रातः 8 बजे से सत्तरभेदी पूजा के साथ ध्वजारोहण होगा । महाविदेह क्षेत्र में विराजमान श्री सीमंधर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा साथ ही तीर्थंकर परमात्मा की माता द्वारा देखे 14 महास्वप्न व पालना जी को बधाने व पूजन की बोलियां होगी । ध्वजा महोत्सव के विधिकारक श्री विमल गोलछा विधि सम्पन्न कराएंगे । रात्रि खरतरगच्छ महिला परिषद व सीमंधर महिला मण्डल द्वारा पालना जी की भक्ति सह गुरु इक्तिसा संगीतोत्सव कार्यक्रम होगा ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous अपरिहार्य कारणों से मंत्री ताम्रध्वज साहू का दौरा स्थगित
Next मैक में वाणिज्य विभाग द्वारा ’अंकेक्षण का वैधानिक महत्व’ पर व्याख्यान का आयोजन

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.