रायपुर।स्टेशन परिसर में सर्व धर्म हनुमान मंदिर में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री जानकी पांडे का भव्य स्वागत किया गया एवं हनुमान जी की महा आरती में शामिल हुई साथ ही साथ 5000 कार्यकर्ताओं को भंडारा का प्रसाद वितरण किए ।इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पुरुषोत्तम पांडे एवं रायपुर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला और रायपुर महासचिव संजय जैन एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम में चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक हुई और इस बैठक में आगे की तैयारियों का हमारे प्रभारी ने जायजा लिया।
