Skip to content
August 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजधानी के टिकरापारा में एक कमरे में युवती की मिली लाश , पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

राजधानी के टिकरापारा में एक कमरे में युवती की मिली लाश , पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

Purushottam Manhare April 11, 2023

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के एक कमरे से पुलिस ने युवक को युवती की लाश के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों लिव इन में रह रहे थे। कमरे से जब तेज बदबू आई तो पड़ोसियों ने मकान मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो लाश जमीन पर पड़ी हुई थी और युवक भी वहीं था। युवक का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने फांसी लगा ली थी। उसने लाश फंदे से उतारी और डरकर किसी को जानकारी नहीं दी।

जानकारी के मुताबिक महासमुंद निवासी बसंती यादव(30) MMI अस्पताल में काम करती थी। वहीं तिल्दा का रहने वाला गोपी निषाद भी काम करता था। साथ में काम करते हुए दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। बसंती के घर में मालूम था कि वह रायपुर में किसी युवक के साथ रहती थी। दोनों ने एक महीने पहले ही टिकरापारा का यह कमरा किराए में लिया था। गोपी ने कुछ दिन पहले अस्पताल का काम छोड़ दिया था और वह फिलहाल वह कोई काम नहीं कर रहा था।

शराब के नशे में किया था झगड़ा

मकान मालिक रघुराम साहू और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पहले तो दोनों अच्छे से रहते थे, लेकिन 15 दिन पहले गोपी शराब के नशे में बसंती से झगड़ा करने लगा था। उसने शराब पीने के लिए अपनी साइकिल बेच दी थी, फिर घर में रखा सिलेंडर भी बेच दिया था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था।

दो दिनों से नहीं नहाया

पुलिस पूछताछ में गोपी ने बताया कि बसंती ने उसके सोए रहने के दौरान फांसी लगाई। वह यह देखकर डर गया। उसने रविवार को लाश नीचे उतारी। इसके बाद उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसने दरवाजा ही नहीं खोला। फिर रात में थोड़ी देर कुछ खाने के लिए बाहर निकला और तुरंत वापस आकर दरवाजा बंद कर लिया। मकान में सार्वजनिक बाथरूम है, वह नहाने इसलिए नहीं गया कि कोई कमरे तक ना आ जाए या कमरे के अंदर देखने की कोशिश ना करे। दो दिन से वह नहीं नहाया।

बदबू आने पर हुआ खुलासा

दो दिन से जब बसंती नहीं दिखी और कमरे से बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने मकान मालिक और वहीं रहने वाले उसके बेटे को बताया। इन लोगों ने दरवाजा खुलवाया तो गोपी हाथ जोड़कर रोने लगा। मकान मालिक से बोलने लगा कि पुलिस को नहीं बुलाए।

हत्या या आत्महत्या की जाँच जारी

पुलिस ने बताया कि युवती की मौत 2 दिन पहले हो चुकी है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं युवती के परिजनों को भी सूचना दी गई। उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस यह नहीं बता रही है कि बसंती की हत्या गोपी ने की या उसने सही में फांसी लगाई है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous बिरनपुर गांव के पास दो और लोगों की मिली लाश, दो हजार बल तैनात
Next बिरनपुर : मृतक के परिवार के सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी सहित 10 लाख रू सहायता राशि ,सीएम ने की घोषणा

Related Stories

वेल्डिंग मशीन एवं लोहे का एंगल और केबल वायर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

वेल्डिंग मशीन एवं लोहे का एंगल और केबल वायर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026
भगवान महेश की महाआरती एवं स्वजनों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भगवान महेश की महाआरती एवं स्वजनों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

August 24, 2026
कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

August 23, 2026

Recent Posts

  • वेल्डिंग मशीन एवं लोहे का एंगल और केबल वायर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार
  • भगवान महेश की महाआरती एवं स्वजनों की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
  • Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi

You may have missed

Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.