Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में पक्षियों के लिए 1000 दाना फ़ीडर व सकोरे का वितरण आरम्भ*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में पक्षियों के लिए 1000 दाना फ़ीडर व सकोरे का वितरण आरम्भ*

Purushottam Manhare April 14, 2023

*धार्मिक आडम्बर में कटौती कर मूक पशु पक्षियों की सेवा व सीमंधर स्वामी साधर्मिक फंड की स्थापना*

*कल 18 अभिषेक महापूजन व रात्रि में झूमो नाचो गाओ , ध्वजा महोत्सव मनाओ रंगारंग प्रस्तुति*

श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में ध्वजारोहण महोत्सव के अवसर पर मूक पशु पक्षियों की सेवा भावना से 1000 नग पक्षी दाना फ़ीडर व सकोरे के वितरण का शुभारंभ दादागुरुदेव के सम्मुख इक्तिसा जाप से साथ किया गया । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि ध्वजा महोत्सव पर धार्मिक आडम्बर में कटौती कर मूक पशु पक्षियों की सेवा के साथ श्री सीमंधर स्वामी साधर्मिक फंड की स्थापना की जा रही है ।

कोचर ने बताया कि दादागुरुदेव के सम्मुख इक्तिसा जाप के साथ भैरव सोसायटी की महिलाओं को दाना फ़ीडर व सकोरे का वितरण कर योजना का शुभारंभ किया गया । श्री सीमंधर महिला मण्डल की मंजू कोठारी व मयूरी गोलछा ने कहा कि वे दाना फ़ीडर सकोरे के सेट को अपनी बाल्कनी व गार्डन में लगाकर रखेंगे तथा प्रतिदिन दाना व पानी डालती रहेंगी जिससे गर्मी में पक्षियों को आसानी से भरपेट दाना पानी मिल सकेगा । सन्तोष बैद व महेन्द्र कोचर ने बताया कि आगामी 45 दिनों में 1000 नग दाना फ़ीडर व उतने ही सकोरे वितरण का लक्ष्य है । जिन्हें भी दाना फ़ीडर व सकोरे की सेवा करने की भावना हो वे संपर्क कर सकते हैं । श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 बजे तक वितरण किया जावेगा । ट्रस्टी नीलेश गोलछा व टीकम जैन ने बताया कि ध्वजा महोत्सव प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी म. सा . के शुभ आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि महत्तरा साध्वी श्री मनोहर श्री जी म सा की सुशिष्या श्री सुभद्रा श्री जी म सा , नवकार जपेश्वरी श्री शुभंकरा श्री जी म सा , श्री लयस्मिता श्री जी म सा व श्री दर्शनप्रभा श्री जी म सा आदि ठाणा के पावन सानिध्य में आयोजित है । राजेश सिंघी व जय सांखला ने कहा कि श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी की ध्वजा निमित्ते 14 अप्रेल को 18 अभिषेक पूजन रखा गया है व रात्रि 8 बजे से विमल महिला मण्डल व विमल विंग्स की प्रस्तुति झूमो नाचो ग़ावो। ध्वजा महोत्सव मनाओ का आयोजन होगा । ट्रस्टी जितेन्द्र नाहर व किशोर झाबक ने बताया कि 15 अप्रेल को प्रातः 8 बजे से सत्तर भेदी पूजा के साथ ध्वजारोहण विधान होगा । श्री सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक के अवसर पर 14 स्वप्नों जी व पालना जी के पूजन हेतु बोलियों का कार्यक्रम होगा । रात्रि खरतरगच्छ महिला परिषद व सीमंधर महिला मण्डल द्वारा पालना जी की भक्ति सह गुरु इक्तिसा संगीतोत्सव कार्यक्रम होगा । दो दिवसीय ध्वजा महोत्सव के सुप्रसिद्ध विधिकारक श्री विमल जी गोलेछा विधान सम्पन्न करवाएंगे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
Next हाट बाजार क्लीनिक से दुर्गम इलाकों में सुलभ हुई स्वास्थ्य सेवाएं

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.