Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 18 करोड़ बुजुर्गों का हक मार कर क्या हासिल करना चाह रही सरकार*
  • छत्तीसगढ़

18 करोड़ बुजुर्गों का हक मार कर क्या हासिल करना चाह रही सरकार*

Purushottam Manhare April 19, 2023

*धार्मिक मुद्दों पर संवेदनशील सरकार बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा में आड़े न आवे*

*75000 करोड़ से जिन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होगा उन्हें भविष्य में निजी क्षेत्र को न सौपा जावे*

*जैन संवेदना ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री व रेलवे मंत्री को लिखा पत्र*

जैन संवेदना ट्रस्ट ने सीनियर सिटीजन को कोरोना महामारी से पहले मिलने वाले रेल्वे कन्सेशन को पुनः चालू करने की मांग से संबंधित पत्र आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व रेल्वे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव लिखा । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि 2023 के 2 . 40 लाख करोड़ रुपए के रेलवे बजट में बुजुर्गों के लिए 1500 करोड़ का रेल्वे कन्सेशन पुनः लागू न कर नरेन्द्र मोदी सरकार देश के 18 करोड़ सीनियर सिटीजन के साथ अन्याय कर रही है । जबकि सीनियर सिटीजन कन्सेशन से रेल्वे पर केवल 1500 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ता है । वैसे भी रेल्वे ने कोरोना के बाद रेल्वे को कोरोना के दौरान नुकसान हुआ बताकर सभी ट्रेनों को स्पेशल घोषित कर 20 से 25 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली अभी तक जारी है व कम दूरी की टिकिटों में 250 रुपये की पेनाल्टी वसूली की जा रही है । अभी भी कई रेगुलर ट्रेनें सुपर फास्ट के नाम से चलाकर अधिक किराया की वसूली जारी है । कोचर व चोपड़ा ने कहा कि रेलवे की संसदीय समिति ने भी सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट में कन्सेशन दिए जाने की सिफारिश की है , अनेक सांसदों ने संसद सत्र में इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है फिर भी बुजुर्गों को रेलवे कन्सेशन न दिया जाना अन्याय है । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए 75000 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है , और अपग्रेड रेलवे स्टेशनों को निजी क्षेत्र को सौपने का षडयंत्र तो नही है । कोचर व चोपड़ा ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि जिन रेलवे स्टेशनों पर 75000 करोड़ का निवेश होगा उन सभी रेलवे स्टेशन का निजीकरण नही किये जाने की घोषणा की जानी चाहिए । जैन संवेदना ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री व रेल्वे मन्त्री को पत्र लिखकर सीनियर सिटीजन के हक का कन्सेशन शीघ्र आरम्भ करने की मांग की है । सीनियर सिटीजन कई माह से कन्सेशन का इंतज़ार कर रहे हैं कइयों को जीवन के अंतिम पड़ाव में तीर्थयात्रा करने का इंतज़ार है । धार्मिक विषयों पर संवेदनशील सरकार बुजुर्गों की तीर्थयात्रा में आड़े न आवे । ज्ञात हो कि सीनियर सिटीजन की महिलाओं को 50 प्रतिशत व पुरुषों को 40 प्रतिशत कन्सेशन दिया जाता है जोकि लम्बी दूरी की ट्रेन टिकट में गरीबों के लिए बड़ी राशि है । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि सभी सुविधाओं को आरम्भ करने के बाद भी केन्द्र सरकार सीनियर सिटीजन के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है । ट्रेनों के पुनः संचालन को आरम्भ करने के बाद रेल्वे ने तीन वर्षों में सीनियर सिटीजन के कन्सेशन के 5000 करोड़ से ज्यादा की राशि डकार ली है ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous राष्ट्रीय रिटेल शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ई-कॉमर्स, भारत ई-मार्ट, व्यापार में बीमा एवं स्मार्ट शहरो को स्मार्ट व्यापारियों की जरूरत पर चर्चा हुई – अमर पारवानी*
Next छत्तीसगढ़ महिला चेंबर और डॉ. पवन जोशी एवं डॉ. प्रिया जोशी के सानिध्य में निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन हुआ

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.