Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कोरोना को लेकर नेता प्रतिपक्ष गलत बयानी कर भय न फैलायें – कांग्रेस
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कोरोना को लेकर नेता प्रतिपक्ष गलत बयानी कर भय न फैलायें – कांग्रेस

Purushottam Manhare April 21, 2023

रायपुर/21 अप्रैल 2023। कोरोना को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा दिये गये बयान को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रदेश में अनावश्यक भय फैलाने वाला बताया है। कोरोना से निपटने को लेकर राज्य सरकार की पूरी तैयारी है, किसी को डरने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार और स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सजग है और कोरोना के केस मिलना शुरू होते ही राज्य सरकार ने इसके लिये गाइड लाइन जारी कर दिया है। सभी जिलों अस्पतालों, सभी मेडिकल कॉलेजों एवं स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच और उसके इलाज की पूरी व्यवस्था की गयी है। राज्य में प्रतिदिन 6000 के लगभग लोग कोरोना की आशंका से अपना परीक्षण करवाने आ रहे है। भले ही पॉजीविटी 9 के लगभग है लेकिन संक्रमण की आशंका वाले लोगों की संख्या कम है तभी परीक्षण कराने वाले लोगों की संख्या कम है। नेता प्रतिपक्ष सिर्फ राजनीति करने के लिये कोरोना के आंकड़ों को लेकर जो बयानबाजी कर रहे है, उससे अनावश्यक भय के हालात पैदा होते है। प्रदेश में हालात डरने वाली नहीं है, लोगों को सावधान और सचेत रहने की जरूरत है। जिम्मेदार पद पर बैठे हुये लोगों को कोरोना जैसे संवेदनशील मामले में सोच समझकर बयान देना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में प्रतिदिन 12,000 कोरोना केस निकल रहे है और देश में अभी तक सक्रिय मरीजों की संख्या भी 60,000 के ऊपर पहुंच चुकी है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देना चाहिये कि वह कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है जिसके कारण कोरोना के केस देश में बढ़ रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना के पिछले तीनों भयावह दौर में भी सजग और मुस्तैद थी तथा अपने नागरिकों के टेस्टिंग से लेकर इलाज तक की पूरी व्यवस्था देश में सबसे बेहतरीन छत्तीसगढ़ में थी। देश के दूसरे राज्यों से आये लोगों के लिये भी राज्य सरकार ने इलाज और ठहरने का पूरा इंतजाम किया था। जब प्रधानमंत्री मोदी ताली और थाली बजवा रहे थे तब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इलाज और टेस्ट की वैज्ञानिक पद्धति पर जोर दे रहे थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news

Post navigation

Previous प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का दौरा कार्यक्रम
Next राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.