Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस राज में भय और भ्रष्टाचार का माहौल -बृजमोहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस राज में भय और भ्रष्टाचार का माहौल -बृजमोहन

Purushottam Manhare April 24, 2023

छत्तीसगढ़ सरकार में माफियाओं का बोलबाला -बृजमोहन

बृजमोहन ने कहा,कांग्रेसियों से पूछो साढ़े 4 साल के विकास कार्य तो वे बगले झांकने लगते हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ली भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक।

बृजमोहन ने कहा, भिलाई नगर, वैशाली नगर विधानसभा में भाजपा की होगी प्रचंड जीत।

भिलाई/24/04/2023/ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज भिलाई में भिलाई नगर विधानसभा एवं वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक ली। यह बैठक गुरु नानक नगर के गुरुद्वारा हॉल में आयोजित थी।
बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों से पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी ली और उनका मार्गदर्शन किया।
इस दौरान अपने उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले 6 महीने तक भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस कर तैयार रहना होगा और प्रत्येक बूथ में मजबूती के साथ खड़े रहकर प्रचंड जीत दर्ज करनी है।
बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस राज आते ही भिलाई सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विकास कार्य थम से गए हैं। चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार और माफियाओं का बोलबाला है।
जन भावनाओं के विपरीत प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेतरतीब ढंग से चल रही है। ऐसे में इन कांग्रेसियों से अगर पूछ लो कि साढे 4 साल की अपनी कोई एक उपलब्धि बताओ तो वे बगले झांकने लग जाते हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में भय और भ्रष्टाचार का माहौल कैसा है की जनता हलकान परेशान है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जितनी भी योजनाएं बनाई वह सारी योजनाएं धरातल पर आकर फेल हो गई हैं। वही नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार जनता के लिए जितनी भी योजनाएं चला रही है उसमें भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोड़े अटका रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 16 लाख ग्रामीण और 40लाख शहरी गरीबों के सिर से भूपेश बघेल ने पक्का मकान छीन लिया है।
इस योजना में भूपेश बघेल को दिक्कत इस बात से है कि इसमें हितग्राहियों का पैसा सीधे उनके खाते में आता है। यही हाल केंद्रीय जल जीवन मिशन और अमृत मिशन का भी है। प्रदेश की यह संवेदनशील सरकार लगातार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है।

ऐसे में हम भाजपा के सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ जन विरोधी कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए संकल्प लेना होगा। पूरी ताकत के साथ अपने बूथ में भाजपा के पक्ष में मतदान हो यह सुनिश्चित करना होगा।

इस बैठक में सांसद विजय बघेल ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारी कैसे की जाए उस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी है।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि मन को मजबूत करके चुनावी मैदान में हमें उतरना है। और भाजपा के पक्ष में वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि माउथ पब्लिसिटी जो होती है वह अदृश्य होती है परंतु यही ज्यादा असरकारक है। हमें सकारात्मकता के साथ अपनी पार्टी के विचारों को जनता के सामने रखना है।

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि जिस तरह युद्ध के मैदान में पैदल सेना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है उसी प्रकार चुनावी राजनीति में भी जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है। पार्टी के नेता नौसेना और वायु सेना की तरह सपोर्टिंग होते है। वो आते हैं सभाएं बैठक लेते हैं, माहौल बनाते हैं और चले जाते हैं। परंतु जमीनी मोर्चा कार्यकर्ताओं को ही संभालना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बेहद मजबूत है वह कांग्रेस के कुशासन से भिलाई शहर ही नहीं संपूर्ण छत्तीसगढ़ को मुक्त कराने के लिए आतुर है।

भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने अपने संबोधन में कहा भिलाई नगर विधानसभा और वैशाली नगर विधानसभा का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता दमखम के साथ चुनावी समर में उतरने को तैयार है। पिछले वाले साढ़े 4 सालों में कांग्रेस की सरकार ने जितने भी जनविरोधी काम किए हैं सबका बदला जनता लेने के लिए तत्पर है। जनता की आशीर्वाद से भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की सत्ता को भिलाई से उखाड़ फेंकने तैयार बैठे हैं।
इस बैठक में भिलाई जिला प्रभारी संदीप शर्मा,सह प्रभारी चिमन देशमुख, भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी अमित साहू, वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी ओंकार बैस सहित भिलाई नगर तथा वैशाली नगर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: bjp cg news

Post navigation

Previous नए विज़न को लेकर चेंबर प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रहा:- पारवानी
Next आखातीज में पहले मूक पक्षियों को दाना पानी फिर त्यौहार मनाया

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.