Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • घर से मोबाईल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

घर से मोबाईल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Purushottam Manhare April 25, 2023

घर से मोबाईल चोरी करने वाले 3 आरोपीको पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चोरी की तीन नग मोबाईल बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर)/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक  अविनाश मिश्रा के पर्यवेक्षण में संपत्ति संबंधी अपराधों में धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्राम अछोली स्थित निमार्णाधीन मकान मंे रखे 03 नग मोबाईल चोरी के मामले में उरला पुलिस को तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे से चोरी किया हुआ तीन नग मोबाईल कीमती 40,000/-रू बरामद किया गया है। 23.04.23 के रात्रि करीबन 10 बजे प्रार्थी के छोटे भाई का नया मकान ग्राम अछोली में बन रहा है। जिसकी देख-रेख प्रार्थी रविन्दर सिंह निवासी ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा द्वारा किया जा रहा था। उसी दौरान रात्रि में प्रार्थी अपने तीन मोबाईल को बेड के ऊपर रखकर सो गया। सुबह उठकर देखा तो मोबाईल बेड के ऊपर नहीं था आस-पास ढूढ़ने पर मोबाईल का पता नहीं चला। प्रार्थी के मोबाईल को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना उरला में अप.क्र.174/23 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद उरला पुलिस द्वारा प्रार्थी से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई और अपनी जॉंच पड़ताल में लग गई। प्रार्थी के बताये जानकारी एवं मुखबीर सूचना के आधार पर तीन संदिग्ध लोगों को चिन्हाकिंत कर पूछताछ हेतु थाना लाया गया। गहन पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा दिनॉंक घटना समय को घर से मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन नग मोबाईल कीमती 40000/-रू बरामद किया गया है जिसे विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनॉक 25.04.23 को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा हैं। आरोपी पुराना बदमाश है जिसका पूर्व मंे भी थाना में अपराध दर्ज है।

थाना – उरला जिला – रायपुर (छ.ग.)
अपराध क्रमांक – 174/23 धारा – 457,380 भादवि

नाम प्रार्थी रू- रविन्दर सिंह पिता रघुवीर सिंह निवासी ट्रांसपोर्ट नगर रांवाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर (छ.ग.)

*गिरफ्तार आरोपी व पता:-*

*01.करण पाल उर्फ बठवा पिता विजय पाल उम्र 19 साल साकिन शीतला तालाब शनि मंदिर के पास बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर*

*02.सत्यम शुक्ला पिता श्री सकलदीन शुक्ला उम्र 22 साल साकिन ग्रेविटी कंपनी के सामने निषाद होटल अछोली थाना उरला जिला रायपुर*

*03.नितेश कुमार बिन्द(निषाद) पिता श्री रघुवरदास बिन्द उम्र 23 साल ग्राम धरमा सुकुलपुर थाना मेंजा जिला प्रयागराज हॉल स्वास्थ्य केन्द्र के पास अमरनाथ के किराये का माकन अछोली थाना उरला जिला रायपुर*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने लालपुर स्थित शीतला माता मंदिर और नागेश्वर शिव शक्ति मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की
Next कमल विहार अब कहलाएगा कौशल्या विहार

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.