Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गोदोहासन मुद्रा में नक्सल हिन्सा मुक्त समाज , भाईचारे व सुख समृद्धि हेतु सकल जैन समाज ने किया सवा पांच लाख नवकार जाप
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

गोदोहासन मुद्रा में नक्सल हिन्सा मुक्त समाज , भाईचारे व सुख समृद्धि हेतु सकल जैन समाज ने किया सवा पांच लाख नवकार जाप

Purushottam Manhare April 30, 2023

रायपुर। जैन संवेदना ट्रस्ट के आव्हान पर भगवान महावीर कैवल्य कल्याणक दिवस प्रत्यर्थ विश्व के सकल जैन समाज ने गोदोहासन मुद्रा में नवकार जाप कर वीर प्रभु से हिन्सा मुक्त समाज , भाईचारे व सुख समृद्धि हेतु की प्रार्थना की ।भगवान महावीर स्वामी ने साढ़े बारह वर्ष की साधना करते हुए ऋजुबालिका नदी के तट पर शाल वृक्ष के नीचे गोदोहासन मुद्रा में काउसगग ध्यान करते हुए केवल ज्ञान की प्राप्ति की थी । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि वीर प्रभु ने सदैव विश्व कल्याण की कामना की थी । अतः विश्व भर के जैन समाज ने कैवल्य मुद्रा गोदोहासन में नवकार महामन्त्र का जाप कर विश्व में हिन्सा मुक्त समाज व भाईचारे समृद्धि के लिए प्रार्थना की है । भक्त की प्रार्थना में बड़ी शक्ति होती है । महेन्द्र कोचर ने बताया कि बच्चों को महावीर स्वामी के केवल ज्ञान व गोदोहासन की ज्ञान अभिवृद्धि हुई , बच्चों ने उत्साहपूर्वक परिवार के साथ नवकार जाप में भाग लिया ।

बीस हजार से ज्यादा परिवारों में जाप किया गया । गुजरात , राजस्थान , मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र , झारखंड , तामिलनाडु , कर्नाटक , दिल्ली , उड़िसा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के अनेक शहरों से गोदोहासन मुद्रा में सपरिवार नवकार जाप की जानकारी व फोटोज व्हाट्सएप के माध्यम से मिली है । अमर बरलोटा व महावीर कोचर ने बताया कि जैन भाई बहनों ने घर के मंदिर में या वृक्ष के नीचे ज्ञान प्रतीक दीपक प्रज्वलित कर गोदोहासन में 12 नवकार महामन्त्र का जाप किया अनेक लोगों ने पांच बार भी जाप किया ।

सकल जैन समाज ने इस विश्वास से जाप किया कि विश्व में हिन्सा मुक्त समाज व भाईचारे की स्थापना होगी । नवकार जाप से नक्सलियों को परमात्मा से सद्बुद्धि मिले व नक्सली हिन्सा का मार्ग छोड़ कर भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा , दया , करुणा व जियो और जीने दो के उपदेशों का अनुशरण करते हुए समाज की मुख्यधारा में लौट आए , और प्रार्थना , दृढ़ विश्वास की जीत निश्चित है । महेन्द्र कोचर ने कहा कि इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी के कल्याणक दिवस पर विविध धर्म आराधना की जावेगी ।कैवल्य कल्याणक के अगले दिन भगवान महावीर स्वामी ने चतुर्विध संघ की स्थापना की । साधु साध्वी श्रावक श्राविका ये जैन संघ के चार स्तंभ हैं । वैसाख सुदी ग्यारस को वर्तमान शासनपति महावीर स्वामी के जैन संघ का स्थापना दिवस है । वर्तमान के सभी साधु साध्वी श्रावक श्राविका इसी जैन धर्म संघ के हिस्से हैं ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला , कई स्थानों में तेज हवा के साथ हो रही बारिश
Next नंदकुमार साय कांग्रेस में हुए शामिल

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.