रायपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने के लिये एक मई को प्रदेश की जनता से बोरे बासी खाने की अपील की है. साथ ही उन्होंने अपने उर्दू अकादमी के कार्यालय में 12 बजे स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर बोरे बासी खाने का आयोजन किया और बोरे बासी खाकर श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाया।








