Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश पर जवाब दे मोदी शाह, गृह विभाग और निर्वाचन आयोग तत्काल कार्यवाही करे
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश पर जवाब दे मोदी शाह, गृह विभाग और निर्वाचन आयोग तत्काल कार्यवाही करे

Purushottam Manhare May 6, 2023

 

*सत्ता की हवस में भाजपा का नफरत, हिंसा, उन्माद और आपराधिक षड्यंत्र एक बार फिर उजागर*

रायपुर 6 मई 2023। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा के उम्मीदवार मणिकांत राठौर के ऑडियो रिकॉर्डिंग से भाजपा का अपराधिक चरित्र एक बार फिर उजागर हुआ है। कर्नाटक में संभावित चुनावी हार से भयभीत भारतीय जनता पार्टी अपने आजमाएं हुए राजनीतिक टूल्स पर काम कर रही है। इतिहास गवाह है कि भाजपाई चुनावी लाभ के लिए नफरत, हिंसा, उन्माद भड़काने और षडयंत्र रचने से नहीं चूकते। कभी बुल्डोजर तो कभी ठीक कर देने की खुलेआम धमकियां भाजपा के नेता सार्वजनिक सभाओं में देते रहे हैं। कर्नाटक में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के तमाम प्रयास असफल होने के बाद कुंठित भाजपाई अब कायराना हरकत पर उतारू हैं। प्रधानमन्त्री मोदी और देश के गृहमंत्री बताएं की क्या भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और उनके परिवार का सफाया करना चाहती है? देश के प्रधानमंत्री मोदी जी विगत 1 हफ्ते से कर्नाटक में जमें हैं, क्या इसी दौरान यह षडयंत्र रचा गया? उनके चहेते भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर को किसका संरक्षण है? इस षडयंत्र में और कौन-कौन शामिल हैं?

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपराधी, बलात्कारी, भ्रष्टाचारी और आतंकियों की पनाहगाह पार्टी है। चित्तपुर, कर्नाटक से भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज़ है, लेकिन क्या मोदी के चहेते होने के कारण उन्हें टिकट दी गई? कांग्रेस का एक दलित कार्यकर्ता आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पहुंचे हैं, जो भाजपा को बर्दास्त नहीं हो रहा है। आतंकियों को कंधार छोड़ने वाले यही भाजपाई हैं। ध्रुव सक्सेना जैसे आई एस आई के सहयोगी इसी भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी रहे। आतंकियों के सहयोगी देवेंद्र सिंह को संरक्षण देने वाले भी यही हैं। बलात्कार के आरोपी चिन्मयानंद, कुलदीप सेंगर और अब बृजमोहन शरण के समर्थन में यही भाजपाई हैं। विपक्ष शासित राज्यों में दंगे और अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिजनों के हत्या का षड्यंत्र बेहद निंदनीय है। कर्नाटक पुलिस, देश के गृह विभाग का इंटेलिजेंस और चुनाव आयोग इस आपराधिक षड्यंत्र पर तत्काल कार्यवाही करे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous विविधता का सम्मान ही सनातन धर्म का आधार है-राजेश्री महन्त 
Next श्री श्री रामचंद्र जी स्वामी मंदिर चंदखुरी के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.