Skip to content
July 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एमएमडब्‍ल्‍यू यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा स्‍टील ब्रिज निर्माण के लिए डीआरएम के नाम पर एडीई पूर्वी तट रेलवे किरंदुल को सौंपा गया रिमाइंडर
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एमएमडब्‍ल्‍यू यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा स्‍टील ब्रिज निर्माण के लिए डीआरएम के नाम पर एडीई पूर्वी तट रेलवे किरंदुल को सौंपा गया रिमाइंडर

Purushottam Manhare May 8, 2023

किरंदुल ।   एमएमडब्‍ल्‍यू यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा स्‍टील ब्रिज निर्माण के लिए डीआरएम के नाम पर एडीई पूर्वी तट रेलवे किरंदुल को सौंपा गया रिमाइंडर किरंदुल रेलवे ब्रिज हादसों के बाद सामाजिक संगठन यूनियन संगठन और मीडिया में छपी खबरों का असर इन लोगों पर देखने को मिलता है बता दे कुछ दिनों पहले किरंदुल मेन मार्केट के व्यापारी अनिल गोयल की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई थी जिस खबर को मीडिया में प्रमुखता के साथ चलाया गया था इस गंभीर मुद्दों को लेकर हमेशा आगे रहने वाली इंटक यूनियन संगठन के द्वारा किरंदुल. 08 मई को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्‍व में यूनियन द्वारा नगरवासियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के हितार्थ वार्ड क्रमांक 03, 04 एवं 08 से वार्ड क्रमांक 17, 18 के मध्‍य स्‍टील ब्रिज का निर्माण किये जाने बाबत मांग पत्र ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे वाल्‍टेयर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर के नाम पर पूर्वी तट रेलवे, किरंदुल के सहायक मंडल अभियंता ए. अजित कुमार को रिमाइंडर सौंपा गया। विदित हो कि इस बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य के लिए 2 वर्ष पूर्व इंटक यूनियन किरंदुल द्वारा नगरवासियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों के हितार्थ वार्ड क्रमांक 03, 04 एवं 08 से वार्ड क्रमांक 17, 18 के मध्‍य स्‍टील ब्रिज का निर्माण किये जाने बाबत मांग पत्र ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे वाल्‍टेयर डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर ए.के. सतपथी के किरंदुल प्रवास के दौरान 02.09.2021 को दिया गया था।  इंटक यूनियन द्वारा जनहित में किये गये इस मांग पर डीआरएम द्वारा रूचि दिखाते हुए तथा त्‍वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे के सर्वेक्षण अधिकारियों किरण कुमार एवं रमेश कुमार को किरंदुल भेजकर 18.09.2021 को इंटक यूनियन के पदाधिकारियों ए.के. सिंह, पी.एल. साहू की उपस्थिति में संयुक्‍त सर्वेक्षण कराया गया था, जिससे शीघ्र ही स्‍टील ब्रिज का कार्य पूर्ण हो जाने की उम्‍मीद थी, किंतु किसी कारणवश सर्वेक्षण के उपरांत का कार्य आगे नहीं बढ़ पाया।  दुर्घटना की आशंका व्‍यक्‍त करते हुए इस लंबित कार्य को शीघ्र ही पूर्ण कराने के लिए 02.08.2022 को डीआरएम के किरंदुल प्रवास के दौरान पुन: इंटक यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा स्‍मरण पत्र सौंपते हुए आवश्‍यक परिचर्चा किया गया, जिस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्‍वासन मिला था। इस दौरान जनहित के इस महत्‍वपूर्ण मुद्दे पर इंटक यूनियन द्वारा जन‍प्रतिनिधियों से भी पत्राचार किया गया। इस बहुप्रतीक्षित मांग के अब तक लंबित रहने तथा इंटक यूनियन द्वारा व्‍यक्‍त की गई आशंकाओं के अनुसार वर्तमान में हो रही दुर्घटनाओं से मजदूरों एवं नगरपरिवार तथा ग्रामीणों के हितों में सदैव ही मुखर होकर कार्य करने वाली मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा इस पर चिंतन करते हुए सचिव ए.के. सिंह द्वारा ईस्‍ट कोस्‍ट रेलवे वाल्‍टेयर डिवीजन के डीआरएम ए.के. सतपथी से दूरभाष पर शीघ्र ही इस लंबित मांग को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने हेतु पुन: मांग की गई तथा डीआरएम के नाम पर पूर्वी तट रेलवे, किरंदुल के सहायक मंडल अभियंता ए. अजित कुमार को रिमाइंडर पत्र सौंपा गया। इस दौरान कार्यालय सचिव राजेन्‍द्र यादव, संगठन सचिव राकेश लाल, सुनील ठाकुर, पतिराम बघेल, बी लोहिदास, सैयद जिया उल हसन, हेमंत चौरसिया, राजेन्‍द्र नागेश, देवेन्‍द्र रात्रे, जितेन्‍द्र कुमार सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्‍यगण उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous अपने ही घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो वाहन को किया आग के हवाले,घर भी जलकर खाक
Next छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.