Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्यार में धोखा :युवक ने प्रेमिका और उसके पिता को मारी गोली, खुद भी ट्रेन से कटकर दे दी जान
  • Newsbeat
  • राष्ट्रीय

प्यार में धोखा :युवक ने प्रेमिका और उसके पिता को मारी गोली, खुद भी ट्रेन से कटकर दे दी जान

Purushottam Manhare May 23, 2023

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के शाजापुर के बेरछा में देर रात एक सनसनीखेज वारदात में एक पुलिसकर्मी (Policeman) युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंच कर युवती और उसके परिवार वालों पर गोलियां चला दी. इस घटना में युवती के पिता की गोली लगने से मौत (Death) हो गई, जबकि युवती और उसका भाई घायल हैं. वारदात के बाद पुलिसकर्मी ने खुद भी रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कटकर अपनी जान दे दी. मृतक पुलिसकर्मी ने प्रेमिका और उसके परिवार वालों पर गोली चला कर फेसबुक पर देर रात को एक पोस्ट भी की थी जिसमें युवती के साथ फोटो डालकर आरोपी ने लिखा था प्यार में धोखा इसलिए ठोका.

युवती की हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है, जिसका इंदौर में इलाज चल रहा है. वारदात के पीछे प्रारंभिक वजह आरोपी पुलिसकर्मी युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. इस वारदात के बाद देर रात एसपी यशपाल सिंह, एडिशनल एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और इसके बाद घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी सुभाष खराड़ी देवास जिले में पुलिस कर्मी के तौर पर पदस्थ था और देर रात शिवानी नामक युवती से मिलने के लिए बेरछा पहुंचा था और घर पहुंचने के बाद अचानक हुए घटनाक्रम में आरोपी पुलिसकर्मी ने युवती और उसके परिवार पर गोलियां चला दी और मौके से भाग निकला. उसके बाद बेरछा थाने से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर जाकर खुद भी खुदकुशी कर ली.

मृतक आरोपी युवती के घर के बाहर एक सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल पर युवती के कमरे में दाखिल हुआ था. पुलिसकर्मी जिस स्कूटी से यहां आया था वह भी मौके पर ही छोड़कर भाग गया. घटना के बाद जिला अस्पताल में भी लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि बेरछा में युवती के परिवार में मातम का माहौल है. पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह खुद और पूरी पुलिस टीम रात भर से इस वारदात को सुलझाने में लगी रही.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous युनिपोल स्कैम: राज्य सरकार ने निगम के तीन अफसरों को हटाया
Next अभाविप ने निकाला सीजीपीएससी चेयरमैन का शवयात्रा छात्रों का पुलिस से हाथापाई, हुई गिरफ्तारी

Related Stories

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

June 5, 2026
किरंदुल में रोशनी की दोहरी व्यवस्था: रिंग रोड-4 अंधेरे में, कुछ इलाकों में तिरंगे रंग की झालरें चमक रही हैं
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल में रोशनी की दोहरी व्यवस्था: रिंग रोड-4 अंधेरे में, कुछ इलाकों में तिरंगे रंग की झालरें चमक रही हैं

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.