रायपुर। पति और पत्नी के खूबसूरत प्रेम पर आधारित छत्तीसगढ़ी गानों का अलबम तोर याद आथे संगी 5 जून को रिलीज हो रहा है। यह यू ट्यूब पर रिलीज होगा।आरजी राज म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस अलबम के स्टार कलाकार करण खान और संध्या वर्मा है। प्रोड्यूसर व गीतकार रामगोपाल राज और गायक हिरेश सिन्हा हैं। म्यूजिक मनोज देवांगन ने दिया है। इस के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर संजू खांडे हैं। अलबम में दिखाए गए गाने के लोकेशन दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे और गाने कर्णप्रिय है।
