Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बड़ी खबर: 71 शैक्षणिक संस्थानों के 599 स्कूली बसों में से 29 में खामी ,46 हजार से अधिक रूपए का काटा गया चालान
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: 71 शैक्षणिक संस्थानों के 599 स्कूली बसों में से 29 में खामी ,46 हजार से अधिक रूपए का काटा गया चालान

Purushottam Manhare June 11, 2023

 200 चालक परिचालकों का किया गया स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण।

यातायात रायपुर 11 जून 2023/ शिक्षण सत्र 2023-24 प्रारंभ होने के पूर्व छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले के शैक्षणिक संस्थानों में संचालित होने वाले स्कूली वाहनों का मैकेनिकल जांच एवं चालक परिचालकों का स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में आयोजित किया गया गया।
उक्त शिविर में जिले के लगभग 71 शैक्षणिक संस्थानों के 599 वाहन जांच हेतु उपस्थित आएं जिनका यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दस्तावेज परीक्षण किया गया साथ ही एमटी शाखा अमलेश्वर दुर्ग एवं रायपुर के कुशल मैकेनिक एवं टाटा मोटर्स, स्वराज मजदा कंपनी के कुशल इंजीनियर एवं मैकेनिकों द्वारा स्कूली वाहनों का मैकेनिकल जांच किया गया। जिसमें 29 वाहनों में खामियां पाए जाने पर परिवहन विभाग द्वारा चलानी कार्रवाई कर 46,500 रूपए का समन शुल्क राशि परिशमन किया गया जो निम्नानुसार है:-
1. ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने का 05 वर्ष का अनुभव नहीं 11
2. नम्बर प्लेट में नंबर सही ढंग से प्रदर्शित नहीं 05
3. फिटनेस/परमिट नहीं 04
4. इंडिकेटर/टायर/वाइपर/हॉर्न खराब 09

वाहनों का मैकेनिकल जांच के साथ ही साथ चालक परिचालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें नारायणा हृदयालाल एम.एम. आई हॉस्पिटल रायपुर के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें वाहन चालकों में निम्नानुसार बीमारी के लक्षण पाए गए:-
1. BP – 03
2.Sugar – 14
3. दूर दृष्टि दोष -12

स्वास्थ्य/ नेत्र परीक्षण के दौरान अधिकांश वाहन चालकों ने हाई ब्लड प्रेशर एवं शुगर बढ़ा हुआ पाया गया जिन्हें चिकित्सक द्वारा उचित परामर्श दिया गया।

बता दें कि यातायात पुलिस रायपुर एवं परिवहन विभाग द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्कूली छात्र छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छात्र छात्राओं के शुगम सुरक्षित परिवहन हेतु शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पूर्व ही स्कूली वाहनो के मैकेनिकल जांच शिविर का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में कराया गया ताकि शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के बाद छात्र-छात्राओं के परिवहन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधाओं का सामना करना ना पड़े। वाहन मैकेनिकल जांच के दौरान यातायात प्रशिक्षण श्री टीके भोई द्वारा उपस्थित चालक परिचालकों को यातायात नियमों के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई तथा वाहन चालन के दौरान नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने निर्देशित किया गया।

उत्तर परिवहन जांच शिविर में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारी परिवहन विभाग रायपुर के अधिकारी कर्मचारी, एमटी शाखा रायपुर एवं अमलेश्वर के कुशल मैकेनिक, जायका ऑटो मोबाइल टाटा मोटर्स, स्वराज माजदा के कुशल मैकेनिक व इंजीनियर तथा नारायणा हृदयालाल MMI हॉस्पिटल रायपुर के चिकित्सको द्वारा चालक/ परिचालको का स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news police

Post navigation

Previous धारदार चाकू के साथ आरोपी  गिरफ्तार*
Next हत्या की घटना को अंजाम देने वाला नाबालिग  गिरफ्तार*

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.