एस एच अज़हर दंतेवाडा किरंदुल बुधवार को गोठान में दो दुधारू गाय बच्चे सहित काम धेनु स्व सहायता समूह के दीदियों को पालिका अध्यक्ष मृणाल राय के द्वारा दान किया गया और साथ ही पालिका अध्यक्ष जी ने कहा की दुधारू गाय से जो भी आय मिलेगा उससे गौ माता का आहार लेकर जो भी पैसा बचता है उसको काम धेनु स्व सहायता समूह के दीदियों में बाट दिया जाएगा और किरंदुल नगर में स्थित बेघर गाय जो बीमार है उनका भी ईलाज पालिका अध्यक्ष के द्वारा किया जायेगा | किरंदुल नगर पालिक अध्यक्ष सभी समाज एवम् नगर वासी से अनुरोध करते है की वे अपने स्वेच्छा से गोठान में आकर पशु आहार एवम् पशु आहार हेतु राशि प्रदाय कर सकते है इस कार्यक्रम में सीएमओ सुनील कुमार जैन,नगर पालिका सभापति राजेंद्र मृणाल राय, राजू कुंजाम, डी.एस. साहू, विनीत साव, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे|
