Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मोदी सरकार की अर्थनीति चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है, किसान शोषित, आमजनता महंगाई से पीड़ित*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार की अर्थनीति चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है, किसान शोषित, आमजनता महंगाई से पीड़ित*

Purushottam Manhare June 17, 2023

*थोक और खुदरा महंगाई दरों में बढ़ती चौड़ी-गहरी खाई, मोदी के पूंजीवादी नीतियों का प्रमाण है*

रायपुर/17 जून 2023। थोक और खुदरा महंगाई दर के संदर्भ में जारी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां केवल चंद पूंजीपति मित्रों के हितों पर फोकस है। एक तरफ जहां होलसेल प्राइस इंडेक्स -3.4 प्रतिशत है। अर्थात उत्पादक और किसानों के द्वारा जो सामग्री थोक विक्रेताओं/वितरकों को बेचे जाते हैं वहां पर बेहद कम कीमत दी जा रही है। दूसरी ओर खुदरा विक्रय अर्थात दुकानदारों द्वारा जो ग्राहकों को बेचा जाता है, वहां पर महंगाई दर 4.25 प्रतिशत है। तात्पर्य यह है कि न उत्पादक किसानों को लाभ मिल रहा है, और न ही अंतिम उपभोक्ता आम जनता को कोई फायदा है। पूरा का पूरा लाभ बड़े होलसेलर कारोबारियों को ही मिल रहा है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार सब्जियों में थोक मूल्य सूचकांक -30.1 प्रतिशत है। आलू का थोक मूल्य सूचकांक -18.2 प्रतिशत, आयल सीड -15.6 प्रतिशत और वनस्पति घी – 29.5 प्रतिशत है लेकिन इन्हीं सामग्रियों का खुदरा मूल्य सूचकांक 3.29 प्रतिशत है। अर्थात उत्पादक किसानों पर एक तरह से कृत्रिम राष्ट्रीय आपदा मोदी सरकार के संरक्षण में लाई गई है। किसानों से खरीदी में लगभग एक तिहाई तक दाम में कटौती कर दी गई है, लेकिन खुदरा विक्रय की दरें लगभग 4.25 प्रतिशत अधिक है। अर्थात् कुल अंतर लगभग 35 प्रतिशत तक का है। मोदी सरकार की नीतियां किसानों को लूटने, आम उपभोक्ताओं से खींचने और पूंजीपतियों को सिंचने की है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि झांसे और जुमलों की मोदी सरकार विगत 9 वर्ष से केवल भ्रम फैला कर देश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है। वर्ष 2022 में देश के 7.2 प्रतिशत जीडीपी विकास दर का पूरा सच यह है कि वर्ष 2018-19 में रियल जीडीपी 140 लाख़ करोड थी जो 2022-23 में 20 लाख़ करोड़ बढ़कर 160 लाख़ करोड हुआ है। अर्थात विगत 4 साल में औसत विकास दर मात्र 3.4 प्रतिशत रही है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की विकास दर मात्र 1.8 प्रतिशत रही जो विगत 25 सालों में दूसरी सबसे कम विकास दर है। मोदी राज़ में “ग्लोबल हंगर इंडेक्स“ में शर्मनाक स्थिति है, 121 देशों में 107वें स्थान पर आ गए हैं। एक तरफ देश के भीतर वार्षिक कर संग्रहण 3 गुना बढ़ा है वहीं दूसरी ओर मोदी राज में देश पर कुल कर्ज का भार भी बढ़कर 3 गुना हो गया अर्थात जो संसाधन और जो प्राप्तियां हैं वह न देश के काम आ रही ना देशवासियों के केवल पूंजीपति मित्रों कितनी छोरियां भरने का काम कर रही है मोदी सरकार। विगत 9 वर्षों में 20 से ज्यादा सार्वजनिक उपक्रम ओने पौने दाम पर बेचे गए। रेल्वे स्टेशन, बैंक, बीमा, एयरपोर्ट, बंदरगाह, नवरत्न कंपनियां बेच कर भी देश पर कर्ज का भार लगातार बढ़ रहा है। कालाधन वापस लाने की बात की थी हुआ उल्टा। बैंक फ्राड और आम जनता का बैंको में जमा धन लेकर भागने की घटनायें मोदी सरकार के संरक्षण में लगातार बढ़ रही है। 15 लाख करोड़ से अधिक का चंद पूंजीपति मित्रों का लोन राइट ऑफ किया गया। लेकिन न किसानों को एमएसपी की गारंटी न स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू कर पाए न युवाओं को रोजगार।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous वालवे बाथवेयर इंडिया लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में नए सैनिटरी प्रोडक्ट का किया लांच
Next सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेज़ी, आमजन की सुविधा के मद्देनजर सड़क कनेक्टिविटी को दुरुस्त करना प्रथमिकता में शामिल – मंत्री अमरजीत भगत*

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.