Skip to content
September 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेज़ी, आमजन की सुविधा के मद्देनजर सड़क कनेक्टिविटी को दुरुस्त करना प्रथमिकता में शामिल – मंत्री अमरजीत भगत*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेज़ी, आमजन की सुविधा के मद्देनजर सड़क कनेक्टिविटी को दुरुस्त करना प्रथमिकता में शामिल – मंत्री अमरजीत भगत*

Purushottam Manhare June 17, 2023

*अम्बिकापुर, 17 जून, 2023।* कैबिनेट मंत्री  अमरजीत भगत ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई एवं अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों सहित विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक लेकर महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मंत्री श्री भगत ने कहा कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी विकास को रफ्तार देती है। आदिवासी बाहुल्य सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों में तेज़ी लाकर ग्रामीण जनता को आवागमन की आसान सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इन कार्यों में प्रगति लाते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
इस बैठक में मंत्री श्री भगत ने बिशुनपुर के क्षतिग्रस्त पुल को तत्काल दुरूस्त करने का निर्देश दिया। बिशुनपुर का पुल माड़ नदी पर बना हुआ महत्वपूर्ण पुल है। इसकी मरम्मत से क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरमना में नवीन पुलिया निर्माण हेतु स्वीकृति मिल चुकी है, इस निर्माण कार्य को तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए। यह दोनों कार्य पीएमजीएसवाई के माध्यम से निर्मित किये जायेंगे। इसी तरह विकास कार्यों की कड़ी में डोमनी नाला में पुल का निर्माण लोकनिर्माण विभाग द्वारा होगा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही देवगढ़ पुल की मरम्मत और जामपाली से आबू रोड तक 40 मीटर के पुल निर्माण से सड़क कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और यहाँ के विकास को रफ्तार मिलेगी। साथ ही इस बैठक में मंत्री श्री भगत ने कुनिया से नर्मदापुर, बरगवां से गहलाचुआँ रोड निर्माण हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि सरमना में निर्मित पुल का उद्घाटन आगामी 21 जून को किया जाना है। 4.38 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल बिशुनपुर को बोदा से जोड़ता है।
*मंत्री श्री भगत ने सीतापुर को जशपुर से जोड़ने वाली बेनई से बम्बा मार्ग निर्माण का किया भूमिपूजन, दूरी होगी कम*
मंत्री श्री अमरजीत भगत लगातार अपने क्षेत्र के दौरा कर ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर रहे हैं। जहां ग्रामीणों से संवाद कर उनकी मांगों और आवश्यकताओं से अवगत होकर यथासंभव तत्काल निराकरण किया जा रहा है। सड़क का सर्वे, ग्रामीण जनों को शासकीय योजनाओं का लाभ, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर लोगों से सीधे बात कर निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाई जा रही है। हाल ही में कई दुर्गम पहाड़ी गांवों तक पहुंच मार्ग बनाने हेतु स्वयं पैदल सर्वे कर चुके हैं।
बैठक के उपरांत मंत्री श्री भगत ने सभी अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र सीतापुर का दौरा किया। सीतापुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच में खराब सड़कों, पुल-पुलिया गड्ढों और पहुंच मार्गों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के पूर्व सभी सुधारात्मक पहुँच मार्गों और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लुचकी घाट पर यातायात का दबाव अधिक है। पुल निर्माण जारी है, तब तक के लिए यहाँ से गुज़रने वाले लोगों को असुविधा ना हो, इसलिए वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त और व्यवस्थित किया जाए। इस हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इसी के साथ आज उन्होंने हमर मंत्री – हमर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम गिरुलडीह (विकासखंड सीतापुर) में जनचौपाल लगा कर ग्रामवासियों से मुलाकात की। इस अवसर पर सीतापुर को जशपुर से जोड़ने वाले बेनई से बम्बा मार्ग निर्माण का भूमिपूजन कर कार्य आरंभ किया। इस सड़क की लंबाई लगभग 2 किमी है और निर्माण लागत 4.04 करोड़ है। इस मार्ग के निर्माण से जशपुर जिले तक का सफर महज 5 किलोमीटर का रह जाएगा। आज के कार्यक्रम के दौरान जल प्रदाय सुविधा मज़बूती प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम बेनई में जल जीवन मिशन की शुरुआत की। इसके साथ ही ग्रामवासियो की मांग पर यहाँ विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपए स्वीकृत किया। इसके साथ ही उन्होंने भंवराडांड़ से मंगरैलगढ़ मार्ग का भी भूमिपूजन किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मोदी सरकार की अर्थनीति चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है, किसान शोषित, आमजनता महंगाई से पीड़ित*
Next रमन सिंह अपनी राजनैतिक फसल की चिंता में केंद्र को पत्र लिख रहे*

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.