एस एच अजहर दंतेवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, वीर बलिदानी और प्रखर राष्वादी डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि जिसे भाजपा बलिदान दिवस के रूप मे मनाती हैं,इसके उपलक्ष्य में बचेली मंडल में भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्यामाप्रसाद मुख़र्जी के द्वारा किए गए कार्यो को याद करते हुए विश्व के लोकप्रिय व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की एवं बचेली नगर में मतदाताओं से जनसंपर्क किया।
इस पूरे कार्यक्रम में बचेली मंडल के प्रभारी संतोष गुप्ता और सहप्रभारी उर्मिला तामो के साथ मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार एवं मंडल में निवासरत कार्यकर्ता शामिल रहे।







![]()


जिला महामंत्री और बचेली मंडल प्रभारी संतोष गुप्ता ने बताया भाजपा राष्ट्रिय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महाजनसंपर्क अभियान भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 24 जून से 30 जून तक चलाया जायेगा,इस दौरान दंतेवाड़ा के सभी मंडलों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता सघन जनसंपर्क करेंगे एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा ,सुशाशन और गरीब कल्याण के संकल्प के तहत केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और राज्य के भूपेश सरकार की विफलताओं से लोगो को जनसम्पर्क से जनसमर्थन कार्यक्रम के माध्यम से अवगत करवायेंगे । इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि भी साथ मौजूद रहे व जनसम्पर्क के दौरान जनता की समस्या से रूबरू हुए | इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपाई महेंद्र अधिकारी ,जिला कोषाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदनी ,उषा किरण पात्रे ,मंडल महामंत्री कामो कुंजाम , पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन भास्कर , शीला साहू ,अरुणा टंडन संगोष राव एवं समस्त जिला पदाधिकारी व सदस्य ,मंडल मोर्चा ,प्रकोष्ट , शक्तिकेंद्र एवं बूथ के प्रभारी , पदाधिकारी , सदस्य समेत भारी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे |
