रायपुर : प्रदेश राजधानी में पिछले तीन दिनों से रूक रूककर हो रही बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन कई जगहों पर लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की कई बड़ी नदियां और नाले उफान पर है। वहीं कई जगहों में सड़कों पर भी पानी भर गया है। इसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
