एस एच अजहर दंतेवाडा । किरंदुल में ईद उल-अज़हा का त्योहार देश में आज गुरूवार 29 जून को मनाया जा रहा है। बता दें आज मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर जानवरों की कु्र्बानी दी। ये त्योहार इस्लामिक कलेंडर के आखिरी महीने जिल हिज्जा में आता है। इसी महीने में हज भी किया जाता है, आमतौर पर आज ईद उल अजहा पर सुबह के समय मस्जिदों या ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। नए-नए वस्त्र पहन कर इत्र और सुरमा लगा कर बड़े बच्चे बुजुर्ग सभी ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद एक-दूसरे को दी । किरंदुल मे ईद उल अजहा की नमाज़ आज सुबह 8:30 बजे अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज सुन्नी मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना इकबाल रजा ने पढ़ाए।
