रायपुर । बैंक ऑफ बड़ौदा की शुरुआत 20 जुलाई 1908 को हुई थी और इसी मौके पर अपना 116वां स्थापना दिवस मनाते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा रायपुर क्षेत्र ने 16 जुलाई को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें रक्तदान अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, ड्राइंग प्रतियोगिता और पेन स्टैंड बनाने की प्रतियोगिता आदि। महिलाओं के लिए सलाद सजावट की प्रतियोगिता भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बड़ोदियनों ने इसमें भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
