रायपुर। पिछले एक हफ्ते से हिन्दुस्तान के हाजियों की वापसी का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में छतीसगढ़ से गए लगभग 700 हाजी 22 जूलाई को लौट रहें हैं। इसी दिन छतीसगढ़ उर्दू अकादमी अध्यक्ष इदरीस गांधी की भी वापसी हो रही है।
गांधी अपने परिवार के साथ 40 दिन की यात्रा मे हज के लिए गये थे। पहले मक्का पहुंचे थे जहां 30 दिन रहकर तमाम हाजीयों ने मीना, अरफात, मुजदलफा व उमरा के पूरे अरकान अदा कर के रौज़ ए रसूल का दीदार करने मदीना पहंचे जहां 10 दिन मदीना में रहे.
श्री गांधी ने छत्तीसगढ़ में अमन-चैन व भाईचारा कायम रहे दुआएं की करने के बाद मदीना से विमान द्वारा नागपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में 22 जूलाई शाम को पहुंचेंगे फिर वहां से कार द्वारा रायपुर आयेंगे ।



