Skip to content
August 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • लाखों वर्ष पूर्व जब भगवान इस पथ पर चले थे तब यह कैसा रहा होगा ? : राजेश्री महन्त
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

लाखों वर्ष पूर्व जब भगवान इस पथ पर चले थे तब यह कैसा रहा होगा ? : राजेश्री महन्त

Purushottam Manhare August 1, 2023

*राम वन गमन परिपथ समूह के सदस्यों के जिला बलौदा बाजार भाटापारा आगमन पर स्वागत*

बलौदाबाजार।

राम वन गमन परिपथ के समूह के सदस्यों का आगमन जिला बलौदा बाजार भाटापारा क्षेत्र में हुआ, यहां बलौदाबाजार के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में इनका अभिनंदन महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ,जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विद्या भूषण शुक्ला तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर सहित अनेक गणमान्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ इस अवसर पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण तथा हनुमानजी के प्रतीकात्मक झांकी के रूप में विद्यार्थियों का श्रृंगार किया गया इनका स्वागत करने के पश्चात उपस्थित लोगों को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि राम वन गमन परिपथ का अवलोकन वर्तमान युग में हम सभी कर रहे हैं जिस पथ से होकर भगवान आज से लाखों वर्ष पूर्व गुजरे होंगे तब यह कैसा रहा होगा ? यह विचारणीय तथ्य है ।बलौदा बाजार भाटापारा जिला के इस अंचल में तुरतुरिया नामक स्थान है यहां माता सीता ने लव और कुश को जन्म दिया था क्षेत्रवासियों की मान्यता है कि लव के नाम पर लवन तथा कुश के नाम पर कसडोल नगर की स्थापना हुई। लोगों को कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री शर्मा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम को जब राजा दशरथ ने वनवास दे दिया तब माता कौशल्या से रघुनाथ जी ने यह कहा कि- तात दिन्ह मोहि कानन राजू। अर्थात मुझे पिताजी ने जंगल का राज्य प्रदान किया है उन्होंने यह नहीं कहा कि मुझे बनवास दे दिया गया है ।भगवान ने वन गमन करके निषादराज को गले लगाया, सुग्रीव की पीड़ा का हरण किया, माता शबरी का उद्धार किया उनके द्वारा किया गया कार्य तब जितना प्रासंगिक था उससे ज्यादा प्रासंगिक अब है। लोगों को संबोधित करते हुए जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शुक्ला जी ने कहा कि -जब हम महापुरुषों के पद चिन्हों का स्मरण करते हैं तब हमारे अंतर्मन में सद्भावना उत्पन्न होती है भगवान रामचंद्र जी का जन्म ही इस धरती पर जन जागृति उत्पन्न करने के लिए हुआ था। इस अवसर पर विशेष रुप से विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शुक्ला जी, पलारी से पार्षद प्रतिनिधि भूषण ठेठवार, वरिष्ठ पत्रकार रज्जाक खान, रामाधार पटेल ,तथा प्रवीण धुरंधर, प्रेमदास जी, नीलकंठ आजाद, सुमित तिवारी, लाला वर्मा, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात राजेश्री महन्त जी महाराज शिव दर्शन के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए उल्लेखनीय है कि 2 अगस्त को उनका प्रवास जांजगीर-चांपा जिले में निर्धारित है वे इस प्रवास के दौरान दोपहर 2:00 बजे नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम कांसा के युवा मितान क्लब के सदस्यों के सम्मान समारोह में एवं ग्राम कुकदा के सेवानिवृत्त सैनिक के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Balodabazar cg news

Post navigation

Previous जनभागीदारी समिति की बैठक संस्कृत महाविद्यालय,रायपुर में समिति की अध्यक्षा आरती उपाध्याय के नेतृत्व में हुई सम्पन्न
Next भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने अमोदा शक्ति केन्द्र में किया वरिष्ठजनों का सम्मान

Related Stories

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*

August 20, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*

August 20, 2026
भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा

August 20, 2026

Recent Posts

  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा
  • कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

You may have missed

कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*

August 17, 2026

Recent Posts

  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास*
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक, 500 से 600 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान – अमर पारवानी*
  • भारतीय व्यापार महोत्सव दिल्ली में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं का हुआ सम्मान – मधु अरोरा
  • कैट के प्रदेश कार्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया*
  • इंदौर में आगामी 22 और 23 को होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.