रायपुर ।स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर एवं थाना प्रभारी शासकीय रेल पुलिस रायपुर द्वारा अपने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं स्टाफ व स्वान दस्ता के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर एवं परिक्षेत्र में समय 19:00 बजे से फ्लैग मार्च किया गया जिसमें रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म, जनरल/ऐसी वेटिंग हॉल, बुकिंग कार्यालय, पार्सल कार्यालय एवं सर्कुलेटिंग एरिया में सघन जांच की गई, साथ ही यात्रियों को किसी लावारिस अथवा संदिग्ध सामान दिखाई पड़ने पर ना छूने व समान से दूर रहने एवं इसकी सूचना तत्काल RPF/GRP या स्टेशन मास्टर को देने हेतु जागरूक किया गया। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस को मद्य नजर रखते हुए GRP दुर्ग एवं RPF मिलकर सर्कुलेटिंग एरिया यात्री प्रतिछालय एव स्टेशन मे चेकिंग किया किसी प्रकार की अनियमितता नही रही । वहीं
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई के क्षेत्राधिकार भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर फ्लैग मार्च आरपीएफ जीआरपी एवं कमर्शियल स्टाफ द्वारा किया गया। इसके साथ
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र रेसुब पोस्ट भाटापारा तथा जीआरपी भाटापारा के द्वारा रेलवे स्टेशन भाटापारा, वेटिंग हॉल, पीआरएस,सर्ककुलेटिंग एरिया,में फ्लेग मार्च किया गया क़ोई अप्रिय रिपोर्ट नहीं मिला|








