बलौदाबाजार। श्री फाउण्डेशन ट्रस्ट खपराडीह श्री सीमेंट प्लांट द्वारा ग्रामीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहता है, जिसके तहत ग्राम भरुवाडीह में मोक्षधाम का अहाता निर्माण के लिए भूमिपूजन ग्राम पंचायत के सरपंच आनंद बन्दे और भूपू सरपंच बाबाराम भारद्वाज द्वारा और ग्राम पंचायत खपराडीह में प्रतीक्षालय भवन के लिए भूमिपूजन ग्राम पंचायत के सरपंच उर्मिला ध्रुव और भूतपूर्व सरपंच विनोद वर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासी भीषम कश्यप, मनहरण यदु, हरिराम एवं पंचगण उपस्थित थे। सीमेंट लिमिटेड के सीएसआर विभाग से अशोक कुमार वर्मा, टिकेन्द्र उपाध्याय एवं बिरेन्द्र बघेल उपस्थित थे।







![]()


