*मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर और जीआरपी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से चोरी के नियत से रायपुर रेलवे स्टेशन आये 2 आदतन बदमाशको पुलिस ने दबोचा लिया।
-24.08.23 को पोस्ट प्रभारी रायपुर , मंडल टास्क टीम प्रभारी,बल सदस्य द्वारा जीआरपी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से रायपुर रेलवे स्टेशन में गस्त एवम चेकिंग के दौरान प्लेट फार्म नं 05,06 एवम पीएफ नं 1A पर समय 12.10 बजे आने जाने वाले यात्रियों के बीच हो हल्ला शांति भंग करते हुए 02 आदतन बदमाश को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया ,नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) पिंटू गुप्ता पिता – शंकर गुप्ता उम्र 30 साल, निवासी वार्ड नं 07, इलाहाबाद रोड, चित्रकूट कर्वी, थाना – कर्वी,जिला- चित्रकूट (उ. प्र.)
(2) मोती लाल यादव पिता अशरफी लाल यादव, उम्र 22 साल निवासी भाटागांव सिरसा गेट के पास, भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग (छ ग), का रहने वाला बताया । संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर ले जाया गया जहां आगे की पूछताछ में उसने बताया कि यात्रियों के मोबाइल /पर्स चोरी करने के इरादे से रायपुर स्टेशन आया था और स्टेशन में यात्रियों के बीच उपद्रव कर रहा था कि पकड़े गया,चेक करने पर दोनों के पास कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर द्वारा दोनों के विरुद्ध धारा 151,107, 116(3) सीआरपीसी दिनांक 24.08.2023 का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।








