नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम आवास पहुंचे चुके है। दुनिया की अगवानी के लिए तैयार भारत में आज से जी-20 की शुरुआत होने जा रही है। समिट का आयोजन 9 और 10 सितंबर को है, लेकिन मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कुछ द्विपक्षीय बैठकें भी आज ही होनी हैं। अगले 24 घंटों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के पीएम ऋषि सुनक और अन्य तमाम नेताओं को पहुंचना है। ये सभी नेता दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके अलावा कुछ डेलिगेट्स गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर भी उतरने वाले हैं। वहीं से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते वे भारत मंडपम स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।
