Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन*

Purushottam Manhare September 10, 2023

Raipur

*छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम*

*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपलब्धि पर दी शुभकामनाएं*

रायपुर,  छत्तीसगढ़ ने सेतुबंध आसन के प्रदर्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित स्वर्गीय बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आज प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक योगाभ्यासियों ने तिरंगे रंग का प्रतिरूप बनाते हुए एक साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सेतुबंध आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि पर शुभकामना संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ जब तक करेगा योग, तब तक रहेगा निरोग‘। उन्होंने कहा कि सेतुबंध आसन मन और शरीर को ब्रिज की तहत जोड़ता है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने रिकार्ड बनने की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉॅर्ड में नाम दर्ज कराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने लोगों के स्वास्थ को प्राथमिकता में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग को महती जिम्मेदारी सौंपी। इसे पूरा करते हुए आयोग द्वारा प्रदेश में लगभग 50 नियमित निःशुल्क योगाभ्यास केन्द्र शुरू किये गए हैं। सभी संभागों के योगसाधकों में प्रशिक्षण देकर गांव-गांव तक योग का प्रचार किया जा रहा है।
संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग तन, मन और धन को सुरक्षित रखता है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशानुसार आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उनके विधानसभी क्षेत्र के 90 प्रतिशत से अधिक वार्डों में निःशुल्क योग केन्द्र खोले गए हैं। छ ग महिला आयोग की अध्यक्षया डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि सभी योगसाधक 10-10 लोगों को योग सिखाएं। अगले वर्ष बड़ी संख्या में एक बार फिर सभी रिकॉर्ड बनाएंगे।

सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सेतुबंध आसन के साथ-साथ अन्य आसनों, प्राणायामो तथा ध्यान का अभ्यास भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा, छ ग श्रम कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष  सन्नी अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर,उर्दू अकादमी के अध्यक्ष  इदरीश गांधी,छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्यगण  राजेश नारा,  रविन्द्र सिंह,  गणेश योगी, संस्कृत विद्यामंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा, आईजी  रतनलाल डांगी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के जिला प्रमुख सविता बहन,आयोग के सचिव  एम एल पांडे, एम आई सी सदस्य  सतनाम पनाक,पूर्व पार्षद  देवेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में योग साधकगण एवं योग प्रशिक्षक गण तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक गण उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous रायपुर में हुआ मटकी फोड़ कार्यक्रम, विजेता टीम को मिला 5.71 लाख रुपए
Next श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़े मंदिर में श्री जी का मज्जन किया

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.