Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा की परिवर्तन यात्रा में नहीं आ रही भीड़ छत्तीसगढ़ में नीति, नेता और विश्वसनीय के संकट से जूझ रहे हैं भाजपाई
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा की परिवर्तन यात्रा में नहीं आ रही भीड़ छत्तीसगढ़ में नीति, नेता और विश्वसनीय के संकट से जूझ रहे हैं भाजपाई

Purushottam Manhare September 21, 2023

*मोदी, शाह, नड्डा, केंद्रीय मंत्री, भाजपाई मुख्यमंत्रीयों सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी भीड़ जुटाने में रहे असफल*

*बाहर से बुलाने पड़ रहे हैं नेता, गुजरात, महाराष्ट्र के 90 विधायकों को ठेके पर सौंपे 90 सीटें, स्थनीय नेता और कार्यकर्ता पर नहीं रहा भरोसा*

रायपुर/21 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के परिवर्तन यात्रा को न केवल जनता, बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी नकार दिया है। बाहर से बुलाए गए नेताओं के भरोसे निकल गई परिवर्तन यात्रा का भाजपा के ही स्थानीय कार्यकर्ता खुलकर विरोध कर रहे हैं, लोगों की भीड़ कहीं नहीं आ रही है, उल्टे हर जगह इनकी गुटबाजी सामने आ रही है। जमीनी हकीकत यही है कि भूपेश पर भरोसे की सरकार के सामने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी नीति, नीयत, नेता और विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित तमाम केंद्रीय मंत्रियों, नड्डा सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयों के कार्यक्रम भी पूरी तरह से असफल साबित हुए। इनकी कोरी लफ्फाजी और तथ्यहीन आरोपों से भाजपा के झूठा, भ्रम और वादा खिलाफी ही हर बार उजागर हुआ है। 2018 की तरह ही छत्तीसगढ़ की जनता इस बार भी भाजपाइयों पर भरोसा नहीं कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2018 में विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री मोदी जी 4-4 बार छत्तीसगढ़ आए थे, परिणाम सर्वविदित है। अमित शाह ने 2018 के विधानसभा चुनाव के समय छत्तीसगढ़ के भाजपाइयों को 65 प्लस का नारा दिया, लेकिन हुआ उल्टा 15 साल के कुशासन के बाद भाजपाई 15 सीट में सिमट गई, आज इनके कुल 13 विधायक ही बचे हैं। कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली थी जो उपचुनाव के बाद अब 71 हो गई है। इतनी बड़ी हार के बाद भी भाजपाइयों का अहंकार कम नहीं हुआ है, भाजपा के हर बड़े कार्यक्रम के बाद भाजपा का झूठ ही उजागर हुआ है। विगत दिनों साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री से धान खरीदी के बारे में झूठ बुलवाया गया और फिर रायगढ़ की सभा में जी-20 की बैठक को लेकर गलत बयानी की गई। छत्तीसगढ़ की जनता भोली जरूर है पर बेहद समझदार है, अब इनके जुमलों और झासों में नहीं आने वाली।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि दंतेवाड़ा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री शाह को आना था, नहीं आए, स्मृति ईरानी आई तो वह भी जगदलपुर तक ही, एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकाली और वापस लौट गईं। इससे पहले तथाकथित फर्जी आरोप पत्र जारी करने वाले कार्यक्रम का हश्र भी सबने देखा है। महज़ 1500 की क्षमता वाले ऑडिटोरियम को आधा भरने के लिए भी कार्यक्रम को 2 घंटे विलंब करना पड़ा, गृह मंत्री अमित शाह इंतज़ार करते रहे, फिर भी लोग नहीं आए। सरायपाली की सभा को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही असफल कर दिया। राजिम, केशकाल, बालोद और डौंडीलोहारा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिवर्तन यात्रा का जगह-जगह उन्हीं के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। प्रभारी, स्टार प्रचारक और सहयोगी तो चुनाव के दौरान पहले भी आते रहे हैं, लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र को गुजरात महाराष्ट्र के 90 विधायकों को ठेके पर सौंप दिया है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा नहीं रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous सीतापुर खेल महोत्सव” : सरगुजा अंचल की मिट्टी से भी कोई बने नीरज चोपड़ा:कलेक्टर कुंदन कुमार
Next मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रुपए तक की सहायता*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.