रायपुर – राजधानी के सरोना स्थित इलेक्ट्रिक सिट्रोएन कार शोरूम सिटी कार्स में गुरूवार को शाम 4 बजे सिट्रोएन कंपनी द्वारा नई एसयूवी सी 3 एयरक्रास मॉडल लांच किया गया| इस लांचिंग के अवसर पर सिटी कार्स में विशिष्ट अतिथि फाडा के अध्यक्ष श्री मनीषराज सिंघानिया, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर पारवानी और सिट्रोएन कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर श्री पीयूष आनंद जी उपस्थित थे साथ ही कई गणमान्य नागरिकों के साथ सिटी कार्स का पूरा स्टाफ मौके पर उपस्थित थे|
फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोएन ने अपनी नई एसयूवी सी-३ एयरक्रास काे अनेक खूबियों के साथ कार बाजार में उतारा है इस एसयूवी में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोकलाईजेशन किया गया है और यह मिड साइज एसयूवी भारतीय ग्राहक की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है| साथ ही यह ईएसपी, हिल होल्ड, टीसीएमएस एवं इंजन ऑटो स्टार्ट/स्टॉप जैसे एडवांस टेक सूट के साथ माई सिट्रोएन कनेक्ट है|







![]()


फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोएन के छत्तीसगढ़ के अधिकृत विक्रेता सिटी कार्स के संचालक श्री कैलाश खेमानी ने बताया कि इस नई एसयूवी सिट्रोएन सी 3 एयर क्रास को लोगों का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है| उनके यहां इसकी बुकिंग प्रारंभ है इस गाड़ी की डिलीवरी ग्राहको को 15 अक्टूबर के बाद ही की जाएगी| लोग 25 हजार की टोकन राशि देकर इस गाड़ी की बुकिंग करा सकते है|
सी 3 एयर क्रास एसयूवी के भारतीय ग्राहको में विकसित होती जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है जो ड्राइविंग का बेहतरीन अनुभव पसंद करते है उन्हें यह वाहन उनके दिलों व घरों में अपनी एक अद्वितीय जगह बना लेगा|
सिट्रोएन की खूबी के साथ इस मिडसाईज एसयूवी में सवारियों के आराम के लिए सिग्नेचर सिट्रोएन कम्फर्ट के साथ अद्वितीय मस्कुलर और बोल्ड डिजाईन है| इसके अलावा इसमें ७ सवारियों तक के लिए अपनी श्रेणी की सर्वाधिक उपयोगिता है|
नई सी3 एयरक्रॉस एसयूवी, सबसे ज्यादा डिजायरेबल 4,323 मिमी. लंबी मिडसाईज़ एसयूवी है, जिसका मजबूत और एक्सप्रेसिव डिज़ाईन आत्मविश्वास प्रदर्शित करता है। 200 मिमी की ग्राउंड क्लियरेंस, बड़े व्हील एवं टायरों के साथ मस्कुलर व्हील आर्च, और टिकाऊ प्रोटेक्टिव क्लैडिंग के साथ यह सबसे आकर्षक लगती है। इसके मजबूत बंपर और हाई ग्राउंड क्लियरेंस के कारण यह ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी आसानी से चलती है, और इसकी बॉडी की टॉर्शनल स्टिफनेस कम से कम वाईब्रेशन के लिए इंजीनियर की गई है, जिससे सवारियों का आराम बढ़ जाता है। इसमें व्हील- आर्च क्लैडिंग, साईड सिल क्लैडिंग, और फ्रंट एवं रियर रियर स्किड प्लेट जैसे प्रोटेक्टिव एलिमेंट्स इस एसयूवी के मुख्य आकर्षण हैं। इसके अलावा, इसमें रूफ रेल्स और एक रियल स्पॉयलर हैं, जो न केवल इसकी एयरोडायनामिक परफॉर्मेंस बेहतर बनाते हैं, बल्कि इसे ज्यादा स्टाईलिश भी बनाते हैं ।
इनोवेटिव डिज़ाईन और ऑनबोर्ड कम्फर्ट के लिए सिट्रोएन की प्रतिबद्धता सी3 एयरक्रॉस एसयूवी के हर पहलू में दिखाई देती है। कम्फर्ट के ब्रांड के सिद्धांत के अनुरूप इस एसयूवी में फ्लाईंग कारपेट इफेक्ट के साथ सिट्रोएन एडवांस्ड कम्फर्ट सस्पेंशन दिया गया है। इसके सावधानी से डिज़ाइन किए गए अंडरबॉडी और एप्रोच एंगल सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को मुश्किल रास्तों और गहरे स्लोप्स पर भी आत्मविश्वास के साथ चलने में समर्थ बनाते हैं । इसमें सिट्रोएन का विश्वप्रसिद्ध 1.2ली. जेन 3 टर्बो प्योरटेक 110 इंजन लगा है, जिसकी मदद से यह एसयूवी ड्राईविंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करती है। यह इंजन 5500 आरपीएम पर 110 पीएस की अधिकतम पॉवर और 1750आरपीएम पर 190 न्यूटनमीटर का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है ।
