Skip to content
October 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पीएससी घोटाले और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज अभाविप का विशाल आन्दोलन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पीएससी घोटाले और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज अभाविप का विशाल आन्दोलन

Purushottam Manhare October 6, 2023

 

*रायपुर।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् आज 6 अक्टूबर को पीएससी घोटाले के साथ-साथ प्रदेश की लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों की एक विशाल संख्या के साथ प्रदेश स्तरीय आन्दोलन करने जा रही है। इस ‘छात्र आक्रोश रैली’ के निमित्त आज यहां परिषद् के देवेन्द्र नगर स्थित प्रान्त कार्यालय में अभाविप के प्रदेश मंत्री श्री मनोज वैष्णव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

वार्ता के दौरान प्रदेश मंत्री  मनोज वैष्णव ने कहा कि सीजीपीएससी की 2021 परीक्षा में पीएससी चेयरमैन समेत कई अधिकारियों और नेताओं के बेहद करीबी रिश्तेदारों की भर्ती के बाद अब 2022 पीएससी परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी के उजागर होने से पीएससी परीक्षा के लिए दिन-रात एक कर देने वाले युवाओं को न केवल निराशा और दुःख हुआ बल्कि वे आक्रोशित भी हैं। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गड़बड़ी की आशंका को प्रथमदृष्ट्या न नकारना भी गड़बड़ी के संदेह को ही पुष्ट करता है। इससे पीएससी की विश्वसनीयता को जो अपूरणीय क्षति हुई, वह तो शोचनीय है ही। ऊपर से प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह कहना कि अबतक किसी परीक्षार्थी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, युवाओं को उद्वेलित करने के लिए पर्याप्त है।
श्री मनोज वैष्णव ने आगे कहा कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर से आज चाकूबाजी, हत्या, लूट आदि आपराधिक मामलों के समाचारों की बाढ़-सी आ गई है। दिन ढलने के बाद लोगों को बाहर निकलने से पहले विचार करना पड़ रहा है। और एक तरफ प्रदेश सरकार है, जो अपराधियों को रोकने की बजाए उन्हें संरक्षण दे रही दे रही है, उन्हें बढ़ावा दे रही है। और-तो-और प्रदेश के गृहमंत्री ने आज तक इन अपराधों और अपराधियों के प्रति सख्त रूख दिखाना तो दूर, उनकी निन्दा तक नहीं की।

इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अभाविप की प्रदेश सह मंत्री प्रमुख कु. राशि त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश में छात्राओं-महिलाओं के साथ-साथ छोटी बच्चियों के विरुद्ध बढ़ते यौन अपराधों ने उनमें असुरक्षा का भाव भर दिया है। समाचारपत्र बलात्कार, घरेलू हिंसा, हत्या आदि के समाचारों से अटे पड़े हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में लगातार विफल रही है। यदि हम आंकड़ों की ओर देखें तो पता चलता है कि NCRB की रिपोर्ट के अनुसार अकेले वर्ष 2021 में बलात्कार के 1093 केस दर्ज किए गए थे। ध्यान रहे कि यह दौर कोविड-19 की महामारी के दौर का था। इसी तरह पिछले एक साल में पॉक्सो कानून के अंतर्गत 2361 मामले दर्ज किए गए, जो निश्चित रूप से समाज के लिए चिंता का विषय है। लेकिन सरकार को इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। महिलाओं -छात्राओं बच्चियों के साथ दुष्कर्म की निरंतर बढ़ती घटनाएं सरकार के ढीले रवैए को साफ़-साफ़ दिखाती है। इतना ही क्यों, इन अपराधों की सबसे बड़ी वजह है शराब, और शराबबंदी करने का वचन देकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले मुख्यमंत्री ने उल्टे पूरी सरकार को ही शराब बेचने में लगा दिया। महासमुन्द में घरेलू हिंसा से पीड़ित एक महिला द्वारा अपनी बच्चियों को लेकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का वाकया लोगों को अबतक याद है।

उल्लेखनीय है कि परिषद् लगातार उपर्युक्त विषयों को लेकर जांच व उचित कार्रवाई करने का आग्रह करती रही है। पीएससी मामले में भी परिषद् ने सभी जिला कलेक्टरों से लेकर मुख्यमंत्री तक और यहां तक कि राज्यपाल के समक्ष भी जांच करवाने की मांग रखी, लेकिन सरकार और मुख्यमंत्री बघेल ने इस दिशा मे कोई सार्थक कदम उठाने की बजाए, विद्यार्थी परिषद् पर इस मामले को जबरन तूल देने का बेबूनियाद आरोप लगाना मुनासिब समझा।

अतएव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कल 6 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं तथा पीएससी एस्पिरेंट्स समेत प्रदेश के तमाम युवावर्ग की एक विशाल संख्या के साथ छात्र आक्रोश रैली निकालकर सरकार को उसके कर्त्तव्यों की याद जरूर कराएगी।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous कृषक सम्मेलन का उद्देश्य शासन की योजनाओं की जानकारी एवं उसका लाभ सभी किसानों तक पहुंचाना : ताम्रध्वज साहू
Next विकास उपाध्याय ने शासकीय शशिबाला कन्या उ.मा. विद्यालय में 02 करोड़ रूपये स्वीकृत राशि से नवीन स्कूल उन्नयन कार्य का भूमि पूजन स्थानीय रहवासियों द्वारा करवाया,

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*

You may have missed

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

service_publish_probe_31786d749495c89d

October 7, 2026
डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.