Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश चुनाव समिति की बैठक समाप्त, रात 10 बजे फिर स्क्रीनिंग कमेटी की होगी बैठक
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक समाप्त, रात 10 बजे फिर स्क्रीनिंग कमेटी की होगी बैठक

Purushottam Manhare October 10, 2023

रायपुर। राजीव भवन में प्रत्याशियों की सूची को लेकर आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक समाप्त हो गई. रात 10 बजे फिर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी. बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश बघेल, दीपक बैज, टीएस सिंहदेव मौजूद रहेंगे. वहीं कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन और सदस्य नीटा डिसूजा, हनुमंत वर्चुअल बैठक में जुड़ेंगे. बैठक में चुनाव समिति के तय नामों पर चर्चा होगी. इसके बाद अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी जाएगी। कांग्रेस की सूची फाइनल होने को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा, फाइनल केंद्रीय चुनाव समिति ही करता है. वह किस पर क्या सहमति बनाएंगे, वह उनके ऊपर डिपेंड करता है. फाइनल लिस्ट सीईसी से जारी होगी. जब उनकी मुहर लगेगी तब कैंडिडेट की लिस्ट क्लियर  होगी ।एक साथ सभी सीटों को जारी करने को लेकर सैलजा ने कहा, बीजेपी जो करें वह करें, हम अपने हिसाब से करते हैं. हमारी कोशिश है. विधायकों के टिकट काटे जाने के अटकलों पर कुमारी सैलजा ने कहा, कुछ फेर बदल होता है वह स्वाभाविक है. हमेशा हर चुनाव में कुछ ना कुछ फेरबदल होता है. किन कारणों से होता है वह अलग-अलग कारण होते हैं. कांग्रेस की सूची को लेकर बीजेपी बेसब्री से इंतजार कर रही है, इस सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा, चिंता है उन्हें, बेसब्री नहीं चिंता है बहुत चिंता हैं। रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक चल रही है। 13 अक्टूबर यानी आज से 3 दिन बाद दिल्ली में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हो सकती है। लिहाजा प्रदेश कांग्रेस के हिसाब से यह अंतिम बैठक मानी जा रही है। इस बैठक में सभी प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो सकते हैं। PCC कार्यालय में हो रही बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद हैं। इससे पहले रविवार को भी समिति की बैठक हुई थी। जो करीब 5 घंटे चली थी। हालांकि अभी तक एक भी लिस्ट कांग्रेस ने जारी नहीं की है। सूची जारी करने से पहले कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है। इससे पहले 8 अक्टूबर को भी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई थी। जो करीब 5 घंटे तक चली। बैठक खत्म होने के बाद सभी नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली चले गए थे। रविवार की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि – सभी नामों पर चर्चा हुई है। ब्लॉक से जो आवेदन आए हैं, सर्वे में जो नाम आए हैं और जो नेताओं के रिकमेंडेशन हैं, सब पर चर्चा हुई है। स्क्रीनिंग कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति की बैठकें हुई हैं। टिकट पर सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद ही फैसला होगा। कांग्रेस में आवेदन प्रक्रिया के बाद 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों को छांटकर करीब 300 लोगों की सूची तैयार की गई थी।  इसके बाद बैठकों का दौर चला, जिसमें अब तक 65 सीटों पर सिंगल नाम तय हो चुके हैं, बाकी 25 नामों पर रविवार को हुई बैठक में चर्चा हुई। अब तक कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की 6 से ज्यादा बार बैठकें हो चुकी हैं। बीजेपी ने 2 लिस्ट जारी कर दी है और अब तक 90 में से 85 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं। इससे पहले बीजेपी की एक लिस्ट वायरल भी हुई थी, लिहाजा कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामों को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक तक पूरी तरह से गोपनीय रखने को लेकर चर्चा कर रही है। अगर सूची जारी होती है तो कहीं भी अनुशासनहीनता या विरोध हो तो कैसे कंट्रोल किया जाए, इसको लेकर भी चर्चा की जा रही है। प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को बनाया गया है। समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिनमें ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, अनिला भेड़िया, जयसिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, रुद्रगुरु और शिव डहरिया शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 7 नवंबर को 20 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग होगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली*
Next विधानसभा निर्वाचन-2023: साफ्टवेयर के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को*

Related Stories

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

June 9, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

You may have missed

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.