Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • वुड 777 एवं जेम्स 777 ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 4 आरोपी एवं आई.डी की खरीदी-बिक्री करने वाले 1 आरोपी सहित 5 गिरफ्तार
  • Latest
  • Newsbeat
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

वुड 777 एवं जेम्स 777 ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 4 आरोपी एवं आई.डी की खरीदी-बिक्री करने वाले 1 आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

Purushottam Manhare October 13, 2023

रायपुर।वुड 777 एवं जेम्स 777 ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करने वाले 04 आरोपी एवं ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी की खरीदी-बिक्री करने वाले 01 आरोपी सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों पर नवीन कानून/अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने निर्देशित जारी किया ‌था

इसी क्रम में 12.10.2023 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत भारत माता चौक पास एक व्यक्ति आई.डी. लेकर मोबाईल फोन से सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध पिताम्बर पटेल, नग पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथाा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सटोरियां को रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना माना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पराधन साहू निवासी कबीर नगर रायपुर में होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर मोबाईल फोन आई.डी. लेकर सट्टा संचालित करना पाया गया, सट्टा संचालन हेतु आई.डी. के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स केे संचालक आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा संचालन करने हेतु आई.डी. प्राप्त करना बताने के साथ-साथ अन्य 02 व्यक्ति रामगोपाल जैन एवं रूपेश वर्मा के द्वारा भी आकाश अग्रवाल से सट्टा संचालन हेतु आई.डी. प्राप्त कर ऑनलाईन सट्टा संचालन करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आकाश अग्रवाल, रामगोपाल जैन एवं रूपेश शर्मा की भी पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़कर, उनके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा वुड 777 एवं जेम्स 777 नाकम ऑनलाईन सट्टा वेबसाईट की आई.डी. लेकर संचालित करना पाया गया।

ऑनलाईन सट्टा संचालन हेतु आई.डी. प्रदाय करने वाले आरोपी आकाश अग्रवाल से ऑनलाईन सट्टा आई.डी. के संबध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालन एवं बिक्री हेतु आई.डी गुढ़ियारी निवासी आशीष वासवानी से प्राप्त करना एवं आई.डी. का भुगतान उसके कर्मचारी देवेन्द्र नगर निवासी आकाश खटवानी नामक व्यक्ति को करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आकाश खटवानी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 50,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 460/23 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में आरोपी आशीष वासवानी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

इसी प्रकार दिनांक 12.10.20203 को थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम द्वारा आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले आरोपी मनोज सोनी पिता जुगल सोनी निवासी बीएनबी स्कूल के पास थाना तिल्दा नेवरा के विरूद्ध थाना में अपराध क्रमांक 458/23 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 07 एवं 08 अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी (थाना गुढ़ियारी के प्रकरण में)*

*01. पराधन साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 38 साल निवासी अटल आवास थाना कबीर नगर रायपुर।*

*02. रूपेश कुमार वर्मा पिता भगवती वर्मा उम्र 29 साल निवासी विकास नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।*

*03. रामगोपाल जैन पिता सुशील जैन निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर रायपुर।*

*04. आकाश अग्रवाल पिता स्व. सुरेश अग्रवाल उम्र 24 साल निवासी गोकुल टावर रोड गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।*

*05. आकाश खटवानी पिता स्व. रमेश खटवानी उम्र 24 साल निवासी फाफाडीह न्यू जैन मंदिर के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।*

*गिरफ्तार आरोपी (थाना तिल्दा नेवरा के प्रकरण में)*

*01. मनोज सोनी पिता जुगल सोनी निवासी बीएनबी स्कूल के पास थाना तिल्दा नेवरा।*

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news Crime news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की भर्ती परीक्षा स्थगित*
Next कलिंगा विश्वविद्यालय भारतीय मानक ब्यूरो के मानक क्लब का सदस्य बना

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.