Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से मिला चेम्बर एवं कैट (सीजी चेप्टर) प्रतिनिधि मंडल, आगामी चुनाव को लेकर जांच और सुरक्षा के नाम से प्रदेश के व्यापारी हो रहे परेशान:– पारवानी
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से मिला चेम्बर एवं कैट (सीजी चेप्टर) प्रतिनिधि मंडल, आगामी चुनाव को लेकर जांच और सुरक्षा के नाम से प्रदेश के व्यापारी हो रहे परेशान:– पारवानी

Purushottam Manhare October 13, 2023

Raipur.

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले से मिलकर आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चौक चौराहों/चेक पोस्ट में व्यापारियों को ई–वे बिल एवं नकदी संचलन संबंधी परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर श्रीमती कंगाले जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर परवानी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के चौक चौराहों/चेक पोस्ट में जांच और सुरक्षा के नाम पर जिले के व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जांच में वहां उपस्थित पुलिस एवं जाँच अधिकारियों द्वारा व्यापारियों पर ऐसे वस्तुएं जिनमे ई–वे बिल की आव्यश्यकता नही होती है को लेकर अनुचित कार्यवाही की जा रही है।

श्री पारवानी जी ने छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र क्रमांक एफ 10–31/2018/वाक/पांच(46) का हवाला देते हुए आगे बताया कि राजपत्र के कॉलम 2 और कॉलम 3 में 15 प्रकार के मालों (परिषेण) को लेकर स्पष्ट रूप से यह उल्लेख किया गया है कि ऐसे मालों का संचलन छत्तीसगढ़ के किसी अन्य जिले के क्षेत्र से आरंभ होकर राज्य के किसी भी जिले के क्षेत्र में समाप्त होता है तो ऐसे वस्तुओं (मालों) पर छत्तीसगढ़ राज्य में अंतर्राज्यीय संचलन के लिए ई–वे बिल आवश्यक नही है। परंतु प्रदेश में जिलों के चौक चौराहों /चेक पोस्टों में व्यापारियों से जांच अधिकारी द्वार ई–वे बिल की मांग कर परेशान किया जा रहा है जैसे सोने चांदी के आभूषणों पर ई वे बिल की आवश्यकता को लेकर कहीं पर भी इसका उल्लेख नहीं है फिर भी जांच अधिकारियों द्वारा सोने चांदी के आभूषणों की ई-वे बिल की मांग करते हैं जो अव्यावहारिक है।

श्री पारवानी जी ने त्योहारी सीजन को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि रायपुर सहित कुछ जिले छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यापार केंद्र है यहां से प्रदेश के सभी जिलों एवं गांव में बड़ी मात्रा में व्यापार किया जाता है, वर्तमान में चल रहे त्योहारी सीजन जिसमे नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली जैसे बड़े त्योहार है जिसमे व्यापारियों द्वारा बड़ी मात्रा में प्रदेश में माल (सामान) परिवहन तथा व्यापार संचालन हेतु नगद राशि को भी जांच अधिकारियों द्वारा जांच के दायरे में लाया जा रहा है तदोपरांत व्यापारी द्वारा नगद राशि से संबंधित बिल एवं रसीदें प्रस्तुत करने के बाद भी उनकी बातें नहीं सुनी जाती है। जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान एवं मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है तथा प्रदेश में व्यापार हेतु अनुकूल वातावरण नहीं बन पा रहा है।

बैठक में श्रीमती कंगाले जी ने उक्त समस्याओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी, राम मंधान, चेंबर सलाहकार जीतेन्द्र दोशी, उपाध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी, भरत जैन, मंत्री नीलेश मूंधड़ा, शंकर बजाज, कैट (सीजी चेप्टर) अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष वासु माखीजा, उपाध्यक्ष प्रितपालसिंह बग्गा, महामंत्री सुरिंदर सिंह, संयुक्त कोषाध्यक्ष राकेश ओचवानी, सराफा एसोसिएशन से सुरेश भंसाली, दीपचंद कोटडिया, प्रवीण कुमार मालू, दिलीप मालू एवं सुनील पारख प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous रमन, उनके मंत्रिमंडल के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं कराती मोदी सरकार?
Next रक्षा बंधन से शुरू हुए इस साल के त्यौहारों के सीजन में 3 लाख करोड़ के व्यापार की उम्मीद – अमर पारवानी*

Related Stories

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

June 9, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

You may have missed

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.