Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • किसानों की कर्जमाफी से बीजेपी के पेट में दर्द होता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

किसानों की कर्जमाफी से बीजेपी के पेट में दर्द होता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

Purushottam Manhare October 26, 2023

 

रायपुर/26 अक्टूबर 2023। कांग्रेस ने हिंदुस्तान को लूटने वालों अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस आज भी छत्तीसगढ़ को लूटने वालों से लड़ाई लड़ रही है। इस चुनाव में आपको तय करना है कि छत्तीसगढ़ बेचने वालों के हाथ में देना है या बचाने वालों के हाथ में। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में कही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं तो बीजेपी के पेट में दर्द होता है, जबकि मोदी जी ने साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया, किसी ने सवाल नहीं खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यदि गलती से भी बीजेपी की सरकार आ गई तो छत्तीसगढ़ के खदान, नगरनार स्टील प्लांट सब निजी हाथों में बेच दिया जाएगा। कांग्रेस की लड़ाई हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ रही है। हमने पहले पहले अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। हमारे नेता राहुल गांधी जी और खड़गे जी आज भी हिंदुस्तान और छत्तीसगढ़ को लूटने वालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़ा किया कि आज खदान, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, फैक्ट्री किसे बेचा जा रहा है। इस पर जनता ने जवाब दिया अडानी को।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ नेहरू जी का बनाया हुआ भिलाई स्टील प्लांट है, जिससे लाखों परिवार चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नगरनार स्टील प्लांट का उद्घाटन करने मोदी जी आए थे, जिसके निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद था। नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण न हो इस पर मोदी जी ने एक शब्द नहीं बोला।

हार के सदमे से उबर नहीं पाई बीजेपी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भीषण संघर्ष के कारण 15 साल तक सरकार में रहने के बाद भी बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी अभी तक हार के सदमे से उबर नहीं पाई है। छत्तीसगढ़ में इतनी बुरी हार किसी राजनीतिक दल की कभी नहीं हुई।

रमन सिंह सबसे बड़े भ्रष्टाचारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबसे बड़े भ्रष्टाचारी तो रमन सिंह हैं, जिन्होंने चिटफंड कंपनी के पैसे खाए, नान घोटाला, चावल घोटाला किया। यहां तक कि टिफिन, चप्पल, मोबाइल वितरण तक में घोटाला किया। राजनांदगांव में उनके नामांकन में आए गृहमंत्री अमित शाह भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की बात कह रहे थे जबकि रमन सिंह उनके बगल में ही खड़े थे।

हमारे बटन दबाने से हितग्राहियों की जेब में पैसा जाता है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में आम जनता की आय बढ़ी है। हम बटन दबाते हैं तो किसानों, भूमिहीन मजदूरों, गोबर विक्रेताओं की जेब में पैसा जाता है। कोरोना के समय में कांग्रेस की सरकार ने तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। आज हर परिवार को 35 किलो चावल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, अंग्रेजी कॉलेज, हाफ बिजली बिल, हाट बाजार क्लिनिक का लाभ मिलता रहे इसलिए फिर से कांग्रेस की सरकार लाना जरूरी है।

ईडी, आईटी से हम डरने वाले नहीं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईडी, आईटी के छापे से कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की जनता को डराते हैं। लेकिन यह छत्तीसगढ़ है यहां लोहे का उत्पादन होता है, हम फौलादी लोग हैं किसी से डरने वाले नहीं हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है और कांग्रेस किसानों का : भूपेश बघेल
Next विस्फोटक एवं ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा ना करें, आपको व सह-यात्रियों को असुविधा हो सकती है

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.