घर घर जाकर किया जनसम्पर्क
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल।गुरुवार नगर के विभिन्न बूथ केंद्र में मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा के नेतृत्व में सुबह से शाम तक भाजपा का प्रचार प्रसार किया गया।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी खुद जनसम्पर्क में मौजूद रहे।उन्होंने घर-घर जाकर लोगो के मूलभूत समस्या को सुना।जनता को आश्वस्त करते हुए कहा की चुनावी वायदे तो हर पार्टी करती है पर हमारी प्राथमिकता मूलभूत सुविधाएं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य व रोजगार बिजली पानी जैसे समस्याओं का समाधान करना है।अटामी ने कहा की पेय जल की समस्या का निराकरण के लिए केंद्र सरकार ने नल जल योजना आवास के लिये प्रधानमंत्री आवास,प्रधानमंत्री सड़क योजना,उज्जला गैस योजना जैसे विभिन्न योजनाए केंद्र के मोदी सरकार के नेतृत्व में चल रहा है पर राज्य में कांग्रेस सरकार के दोहरी निति के कारण इनका जमीन स्तर पर क्रियान्यवान नहीं हो रहा।भाजपा की सरकार बनने पर उनकी प्राथमिकता रहेगी की इन योजनाओ का बेहतर लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिले यही प्रयास रहेगा।कार्यक्रम में मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








