छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। वैसे वैसे प्रदेश में चुनावी तापमान का पारा लोगों में चढ़ने लगा है और इसका असर लोगों में अब दिखने लगा है कहीं भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो रहे तो कहीं पर कांग्रेस से भाजपा प्रवेश कर रहे हैं इसी बीच विधायक उम्मीदवार कलमु छविंद्र महेंद्र कर्मा की उपास्थिति में बिमला भंडारी अध्यक्ष महिला संगठन सीपीआई किरंदुल, भाग्यो सोना पूर्व पार्षद सीपीआई, बसंती धुरिया सोंबारी सोनानी, कुसुमा खोरा, सोना नायक, प्रफुल्लो रेड्डी, संगीता नाग, किरण ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर, भूपेश सरकार में अपनी आस्था जताई है और नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय, वार्ड पार्षद राजू कुंजाम, इंटक सचिव ए के सिंह,उपाध्यक्ष बालसिंह कश्यप, अमृत टंडन, अशोक कश्यप, सुरेश पात्रें, रतनी मंडावी,
ईला पटेल राजू रेड्डी , एस के वारले, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बी सुशीला एल्डर मैन दतीश राव, मिलरेट केरकट्टा , स्वरूप गोस्वामी, जोविंस पपाचन, विप्लव मल्लिक, युवा कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे।
चुनाव प्रभारी शंकर राव, सत्तार अली, छविंद्र कर्मा श्री मृणाल राय ने कांग्रेस पार्टी का प्रतीक गमछा भेंट कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई और सभी नव प्रवेशी मातृ शक्ति का सम्मान किया।
