Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 3.0 विशेष अभियान के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों, कार्यालयों पर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया गया साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान”*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

3.0 विशेष अभियान के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों, कार्यालयों पर 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया गया साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान”*

Purushottam Manhare November 1, 2023

रायपुर/बिलासपुर – 01 नवंबर’ 2023

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए ‘विशेष अभियान 3.0’ चलाया गया । अभियान की शुरुआत एक प्रारंभिक चरण से हुई, जिसे अभियान अवधि के दौरान प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों की पहचान करने के उद्देश्य से 15 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था । मुख्य अभियान 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू हुआ और 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहा । इस दौरान प्रत्येक विभाग और कार्यालय चयनित श्रेणियों में लंबित मामलों की पहचान की गई । अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक शिकायतों का प्रभावी निपटान, संसद सदस्यों के संदर्भ, संसद के आश्वासन, स्वच्छता अभियान, स्क्रैप का निपटान फाइलों की छंटाई और अन्य स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर आधारित थी । इस विशेष अभियान 3.0 को सफल बनाने के लिए जोनल मुख्यालय, प्रत्येक विभाग, मंडल, कार्यालयों में नोडल ऑफिसर नामित किये गए थे । विशेष अभियान 3.0 के लिए मंडलों और विभागों में स्वच्छता के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों और दूरवर्ती स्थानों की पहचान की गई और समीक्षा के लिए फाइलें और ई-फाइलों की पहचान की गई । साथ ही इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, रेलवे परिसरों, पटरियों, कारखानों, रेलवे कॉलोनियों आदि में स्वच्छता अभियान और कार्यालयों में लंबित मामलों का निपटान सुनिश्चित किया गया ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर में चलाये गए स्पेशल कैंपेन 3.0 के अंर्तगत विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ रेल, स्वच्छ रेल परिसर बनाने का संकल्प के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्मों, कांकोर्स एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया, एफओबी, रेलवे ट्रैक, स्टेशन यार्ड एरिया, शौचालयों आदि की गहन साफ सफाई सुनिश्चित कराई गई । स्टेशन परिसर को संक्रमण मुक्त, साफ सुथरा बनाये रखने के लिए नियमित साफ सफाई का काम किया गया । प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, वेटिंग रूम, शौचालय, परिभ्रमण क्षेत्र, स्टाल, फुट ओवर ब्रिज एरिया तथा रेलवे कालोनी की नालियों को साफ सुथरा और संक्रमण मुक्त रखने के लिए विशेष निगरानी की गई । साथ ही पुराना अनुपयोगी स्क्रैप का डिस्पोजल किया गया ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के कार्मिक, परिचालन, वाणिज्य, लेखा, संरक्षा, सुरक्षा, यांत्रिक, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा चिकित्सा विभाग के अलावा बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर तीनों मंडलों एवं वर्कशॉप में पुराने अनुपयोगी फाइलों रद्दी का निपटारा किया गया ।

रिकार्ड मैनेजमेंट के अंतर्गत फाइलों की फिजिकली समीक्षा की गई इसके अंतर्गत लगभग शत-प्रतिशत फाइलों की समीक्षा की गई । उपयोग में नहीं 3497 फिजिकल फाइलों एवं 1889 ई-फाइलों का निपटारा किया गया । स्क्रैप का डिस्पोजल इसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1372 मिलीयन टन स्क्रैप का डिस्पोजल किया गया तथा इससे लगभग 5.9 करोड़ रुपये का राजस्व का सृजन किया गया । इस सम्पूर्ण अभियान के दौरान 1668 कार्यालयों में व 2169 परिक्षेत्रों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित की गई । स्टेशनों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया इसके अंतर्गत कुल 319 स्टेशनों पर कैंपेन कर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया ।

स्पेशल कैंपेन 3.0 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान पर सोशल मीडिया के माध्यम से विशेषकर ट्विटर पर ट्विट्स करके कैंपेन अभियान चलाया गया । यात्रियों से जन उद्घोषणा प्रणाली यानि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से स्टेशन परिसर साफ सुथरा रखने में मदद की अपील की गई । साथ ही स्टेशन पर कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने, प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग बन्द करने, स्टेशन की स्वच्छता बनाये रखने के लिए आमजन को जागरूक किया गया ।

अभियान 3.0 के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे संरक्षित, सुरक्षित एवं सुगम ट्रेन परिचालन के साथ-साथ अपने सम्माननीय रेल यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुंदर एवं सुखद अनुभूतिपरक वातावरण मुहैया कराने के प्रति निरन्तर प्रयत्नशील रहा ।

**********

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Railway

Post navigation

Previous 58,03000 के ज्वेलरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023* *राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.