रायपुर।
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लोग बेहद सतर्कता बरत रहे हैं वे बहुत सावधान हैं। इन लोगों ने 35 वर्षों तक उनकी राजनीति देखा है, ये सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि वह चुनाव के आते-आते तरह-तरह के अफवाह उड़ाने लग जाता है, इसीलिए राजेश्री महन्त जी महाराज जहां कहीं भी जा रहे हैं लोग उन्हें सावधान और आगाह तो कर रहे हैं साथ ही साथ वे सभी अपनी-अपनी तरह से चुनाव जीतने की रणनीति पर लगे हुए हैं। मठपारा ,चांगोराभाटा, मठपुरैना, भाठागांव ये सभी दूधाधारी मठ के गांव हैं यहां के लोगों का कहना है कि गुरुदेव आप यहां की बिल्कुल चिंता ना करें! हम लोग संभाल लेंगे, आप उधर देखिए जहां खाई है,जहां गड्ढे हैं उसे पाटने का कम कीजिए। हम सब तो आपके सेवक हैं। हमने हमेशा दूधाधारी मठ से आशीर्वाद पाया है, श्री बालाजी की कृपा हम लोगों पर रही है यहां की जिम्मेदारी आप हम लोगों को पर छोड़ दीजिए। आपको कुछ करना नहीं पड़ेगा हम लोग हैं ना! इस तरह की बातें सुनकर दिल भर जाता है, कुछ लोगों ने बताया कि -गुरुदेव 35 साल से हम लोग उनकी राजनीति को देख रहे हैं, उनके एक-एक पैतरे को जानते हैं। अब वह तरह-तरह की अफवाह उड़ाना शुरू करेगा हमको उससे विचलित नहीं होना है। पुरानी बस्ती निवासी कुंज लाल यदु ने कहा कि -अब हमें इस तरह से काम करना होगा कि उसको पुरानी बस्ती से एक भी वोट ना मिले। हम लोग सामूहिक मतदान करेंगे। एक-एक घर में जाएंगे और पूरा का पूरा वोट महाराज जी को मिले इसका प्रयत्न करेंगे 100% वोट महाराज जी को दिलाएंगे। लोगों में गजब का उत्साह है। उन्हें महसूस हो रहा है कि बहुत वर्षों के बाद में एक अच्छा प्रत्याशी उन्हें प्राप्त हुआ है। इसलिए लोग पार्टी से ऊपर उठकर एक अच्छे व्यक्ति से जुड़ना चाहते हैं। उन सब को यह भी पता है कि निकट भविष्य में महाराज जी कांग्रेस की सरकार में एक अति विशिष्ट पद पर होंगे इसलिए सब के सब उनसे अपनी नजदीकी बनाए रखना भी चाहते हैं।








